ePaper

Photos: पंचतत्व में विलीन हुए शहीद विंग कमांडर हर्षित सिन्हा, लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Updated at : 26 Dec 2021 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
Photos: पंचतत्व में विलीन हुए शहीद विंग कमांडर हर्षित सिन्हा, लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

IAF MIG-21 Crash: भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट प्लेन मिग-21 शुक्रवार रात राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में विमान के पायलट विंग कमांडर हर्षित सिन्हा शहीद हो गये. उनको लखनऊ में रविवार को अंतिम विदाई दी गई.

विज्ञापन
undefined

IAF MIG-21 Crash: भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट प्लेन मिग-21 शुक्रवार रात राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में विमान के पायलट विंग कमांडर हर्षित सिन्हा शहीद हो गये. उनको लखनऊ में रविवार को अंतिम विदाई दी गई.

undefined

विंग कमांडर हर्षित का परिवार गोमतीनगर के कावेरी ग्रीन अपार्टमेंट में रहता है. हर्षित ने साल 1999 में एयर फोर्स ज्वाइन किया था. वह पहले महानगर फिर अलीगंज में परिवार के साथ किराए के कमरे में रहते थे.

undefined

विंग कमांडर हर्षित सिन्हा के चाचा शिशिर सिन्हा के मुताबिक, शनिवार रात जैसलमेर से पार्थिव शरीर हवाई जहाज से बीकेटी एयर फोर्स स्टेशन लाया गया. रविवार सुबह भैंसा कुंड में उन्हें अंतिम विदाई दी गई.

undefined

भारतीय वायुसेना के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग साढ़े आठ बजे भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान पश्चिमी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था. दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं.

undefined

वायुसेना ने कहा कि इस हादसे में विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का निधन हो गया है. वायुसेना उनके परिवार के साथ खड़ी है.

undefined

इससे पहले जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि लड़ाकू विमान सुदासरी के निकट रेतीले टीलों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. पुलिस को रात लगभग साढ़े आठ बजे इस दुर्घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा.

undefined

हर्षित ने लखनऊ के सीएमएस स्कूल से पढ़ाई की थी. वह अपने पीछे पत्नी प्रियंका और दो बेटियों को छोड़ गए हैं. उनके पिता का नाम हेमंत कुमार सिन्हा है. भाई का नाम मोहित और बहन का नाम स्वाति है.

undefined

मिली जानकारी के मुताबिक, विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान और विंग कमांडर हर्षित सिन्हा बैचमेट थे. दोनों ने एक साथ ट्रेनिंग पूरी की. इसके अलावा, दोनों ने कई कैंप में साथ काम भी किया.

undefined

वर्तमान में विंग कमांडर हर्षित सिन्हा की तैनाती जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में थी. इससे पहले वे अंबाला, भुज और सूरतगढ़ सहित कई स्थानों पर अपनी सेवा दे चुके हैं.

undefined

विंग कमांडर हर्षित सिन्हा के शहीद होने से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा. उनकी आंखों से बहते आंसू को देखकर हर किसी की आंखे नम हो गईं.

undefined

शहीद विंग कमांडर हर्षित सिन्हा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. इस दौरान वायुसेना के अधिकारियों, सैनिकों सहित जन सैलाब मौजूद रहा.

Photo- Kavish Aziz

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola