Vishal Dadlani Birthday: बलम पिचकारी से लेकर स्वैग से स्वागत तक, इन ब्लॉकबस्टर गाने को सुन झूम उठेंगे आप

Updated:
विज्ञापन
Vishal Dadlani Birthday: बलम पिचकारी से लेकर स्वैग से स्वागत तक, इन ब्लॉकबस्टर गाने को सुन झूम उठेंगे आप

Vishal Dadlani Birthday: विशाल ददलानी भारतीय सिनेमा के पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं. उन्होंने फिल्मों में कई सारे हिट गाने दिए हैं, जिसे आज भी दर्शक सुनना पसंद करते हैं. इनमें ‘ये जवानी है दीवानी’ का ब्लॉबस्टर सॉन्ग बलम पिचकारी से लेकर ‘टाइगर जिंदा है’ का स्वैग से स्वागत शामिल है.

विज्ञापन
undefined

Vishal Dadlani Birthday: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर विशाल ददलानी अपनी सुरीली आवाज से लाखों दिलों पर राज करते हैं. सिंगर हाई-एनर्जी ट्रैक से लेकर रोमांटिक सॉन्ग्स गाकर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है. आइये उनके जन्मदिन पर सिंगर की ओर से गाये कुछ ब्लॉकबस्टर गानें सुनते हैं.

undefined

बलम पिचकारी (ये जवानी है दीवानी)

विशाल ददलानी ने ये जवानी है दीवानी का सुपरहिट ट्रैक बलम पिचकारी गाया था. गाने को आज भी फैंस लूप पर लगाकर सुनना पसंद करते हैं. ये सॉन्ग हर फंक्शन पर बजता है, जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देता है.

undefined

मल्हारी (बाजीराव मस्तानी)

विशाल ददलानी ने संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी के एक गाने को भी अपनी आवाज दी थी. उन्होंने मल्हारी सॉन्ग गाया, जो काफी ज्यादा फेमस हुआ.

undefined

धूम अगेन (धूम 2)

धूम अगेन एक हाई-ऑक्टेन ट्रैक है, जो एड्रेनालाईन के शौकीनों के लिए एक एंथम बन गया है. विशाल की दमदार आवाज और गाने की थिरकती धुन इसे धूम फ्रेंचाइजी के फैंस के बीच पसंदीदा बनाती है.

undefined

स्वैग से स्वागत (टाइगर जिंदा है)

नेहा भसीन के साथ मिलकर, विशाल ददलानी ने स्वैग से स्वागत के साथ एक चार्टबस्टर दिया. यह उत्साहित करने वाला गाना काफी पॉपुलर हुआ.

undefined

बैंग बैंग (बैंग बैंग)

विशाल ददलानी ने एक्शन-थ्रिलर फिल्म बैंग बैंग के टाइटल ट्रैक में अपनी शक्तिशाली आवाज देकर इसे सुपरहिट बना दिया.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola