Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा इस दिन लेंगे सात फेरे! सामने आई शादी की डेट और वेन्यू

Updated:
विज्ञापन
Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा इस दिन लेंगे सात फेरे! सामने आई शादी की डेट और वेन्यू

Parineeti Chopra and Raghav Chadha wedding date: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले है. अब उनकी शादी की डेट सामने आ गई है. जी हां, अगले महीने दोनों सात फेरे लेने वाले है.

विज्ञापन
undefined

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा जल्द पति-पत्नी बन जाएंगे. जी हां, उनकी शादी की डेट फाइनल हो गई है.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 25 सितंबर को फेरे लेंगे. एक सूत्र ने बॉम्बे टाइम्स को बताया कि परिणीति और राघव ने 25 सितंबर की तारीख तय कर ली है और तैयारी शुरू हो गई है.

undefined

यह भी दावा किया जा रहा है कि परिणीति और परिणीति जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी करेंगे. बता दें कि इसी जगह प्रियंका और निक जोनास ने 2018 में शादी किया था.

undefined

सूत्र ने बताया कि, “यह एक भव्य शादी होगी. परिणीति परिवारों द्वारा आयोजित होने वाले उत्सवों के बारे में बेहद चुप हैं. उनकी टीम ने पहले ही विवरण और उनकी तारीखों पर काम करना शुरू कर दिया है. वह सितंबर के पहले सप्ताह में अपनी शादी की तैयारियों में जुट जाएंगी.”

undefined

परिणीति और राघव ने दिल्ली में 13 मई को सगाई की. सगाई में उनके परिवार और दोस्त ही शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम में परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा भी आई थी.

undefined

परिणीति और राघव की सगाई की तसवीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. सगाई की तसवीरों में कपल काफी खुश नजर आया था.

undefined

परिणीति और राघव के रिश्ते को लेकर अटकलें तब शुरू हुईं जब इस जोड़ी की मुंबई में डिनर आउटिंग के दौरान एक साथ देखा गया था. तब उनकी फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुए थे.

undefined

परिणीति ने पहले ही इम्तियाज अली की फिल्म चमकीला की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसमें वह दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी.

undefined

इन दिनों परिणीति द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू पर काम कर रही हैं, जो 5 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवि किशन भी हैं.

undefined

पिछली बार परिणीति चोपड़ा फिल्म ‘कोड नेम तिरंगा’ में नजर आई थी. फिल्म फ्लॉप हो गई थी. इसमें हार्डी संधू , शरद केलकर , दिब्येंदु भट्टाचार्य , शिशिर शर्मा थे.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola