Hema Malini Birthday: हेमा मालिनी का नाम बदलना चाहते थे ये डायरेक्टर, इस वजह से नहीं बनी बात

Updated:
विज्ञापन
Hema Malini Birthday: हेमा मालिनी का नाम बदलना चाहते थे ये डायरेक्टर, इस वजह से नहीं बनी बात

Hema Malini Birthday: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का आज जन्मदिन हैं. हेमा मालिनी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं. दिग्गज एक्ट्रेस की अदाएं, उनका डांस, उनका अंदाज, उनकी एक्टिंग, सबकुछ पर फैंस फिदा थे. लेकिन आप नहीं जानते होंगे कि हेमा मालिनी को उनकी डेब्यू फिल्म से बाहर निकाल दिया गया था.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी आज 75 साल की हो गई हैं. एक्ट्रेस ने जॉनी मेरा नाम, धर्मात्मा, सत्ते पर सत्ता, जुगनू, त्रिशूल, ड्रीम गर्ल, शोले, क्रांति, मीरा, सीता और गीता, द बर्निंग ट्रेन जैसी फिल्मों में काम किया है.

undefined

उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1963 में तमिल फिल्म इधु साथियम से की थी. हेमा को बसंती, सीता और गीता और ड्रीम गर्ल के रूप में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है. लेकिन क्या आप जानते है कि एक वक्त था जब एक्ट्रेस को तमिल फिल्म से निकाल दिया गया था.

undefined

हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, जब 15 साल की थीं तब एक तमिल फिल्म के लिए उनके नाम पर विचार किया गया था, लेकिन निर्देशक श्रीधर ने उन्हें अस्वीकार कर दिया था.

undefined

हेमा मालिनी ने बताया था कि, “निर्देशक ने मेरे साथ 15 दिनों तक शूटिंग की और फिर बिना मुझे बताए मुझे रिप्लेस कर दिया. जब मेरे साथ ऐसा हुआ तब मैं मुश्किल से 13-14 साल की थी.

undefined

हेमा मालिनी ने आगे बताया था, निर्देशक श्रीधर ने मेरा नाम भी बदल दिया और मेरा नाम सुजाता रख दिया था. बाद में एहसास हुआ कि मैं इस रोल के लिए फिट नहीं हूं. मैं उस समय एक प्रशिक्षित अभिनेत्री नहीं थी और मैंने अपनी मां के कहने पर इस फिल्म में काम करने के लिए मान गई.

undefined

जिसके बाद हेमा मालिनी को साल 1968 की फिल्म सपनों का सौदागर में राज कपूर के साथ एक ड्रीम भूमिका की पेशकश की गई थी. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी.

undefined

हेमा मालिनी को फिर देव आनंद और धर्मेंद्र के साथ जॉनी मेरा नाम और तुम हसीन मैं जवां के लिए साइन किया गया. दोनों मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था.

undefined

उनकी आत्मकथा ‘हेमा मालिनी: द ऑथराइज्ड बायोग्राफी’ के अनुसार उन्होंने खुलासा किया कि गुजरे जमाने के दो सुपरस्टार जीतेंद्र और संजीव कपूर उनके पास शादी के लिए प्रपोज किया था.

undefined

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने लगभग 40 फिल्मों में एक साथ अभिनय किया. दोनों ने साथ में राजा जानी, सीता और गीता, शोले, ड्रीम गर्ल और किनारा, द बर्निंग ट्रेन जैसी फिल्मों में काम किया है.

undefined

पर्सनल लाइफ की बात करें तो हेमा मालिनी की दो बेटियां हैं, जिनका नाम ईशा देओल और अहाना देओल है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola