Dalljiet Kaur के हाथों में लगी पिया के नाम मेहंदी, बेटे जेडन ने लुटाया प्यार, इस दिन निखिल संग लेंगी सात फेरे

टीवी की फेमस एक्ट्रेस दलजीत कौर जल्द ही निखिल पटेल संग सात फेरे लेने वाली है. एक्ट्रेस ने अब अपनी मेहंदी की फोटोज शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. बता दें कि दलजीत की ये दूसरी शादी है.

लोकप्रिय अभिनेत्री दलजीत कौर 18 मार्च को ब्रिटेन के व्यवसायी निखिल पटेल के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं. अब अभिनेत्री ने अपनी मेहंदी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है.

निखिल संग शादी के बाद दलजीत बेटे जेडन के साथ केन्या जाएंगी. दलजीत की मेहंदी सेरेमनी में केवल परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे.

लेटेस्ट फोटोज में इस प्यार को क्या नाम दूं अभिनेत्री अपने माता-पिता और बेटे जेडन के साथ पोज देते हुए अपनी मेहंदी को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.

इन तस्वीरों में, दलजीत मल्टीकलर एथनिक सूट पहने हुए दिखाई दे रही हैं. खुले बाल और नोज पिन में वह बला सी खूबसूरत लग रही हैं. दिल को छू लेने वाली इन तस्वीरों को अपने फैंस के साथ साझा करते हुए दलजीत ने लिखा, “और यह शुरू हो गया…मेरे और मेरे परिवार के लिए इमोशनल दिन… हमें अपनी प्रार्थनाओं में बनाए रखें.”

फैंस और दोस्तों ने होने वाली दुल्हन पर जमकर प्यार बरसाया. देवोलीना भट्टाचार्जी जैसे सेलेब्स ने दिल वाले इमोजी के साथ होने वाले कपल को शुभकामनाएं दी. अदिति शिरवाइकर मलिक ने लिखा, “बधाई हो, आपके लिए बहुत खुशी है .. ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार,”

लवबर्ड्स की मुलाकात साल 2022 में दुबई में कॉमेन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी. धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और बाद मेंप्यार हो गया. बता दें कि बाद दलजीत ने 3 जनवरी को नेपाल में निखिल से सगाई की.

निखिल पटेल एक फाइनेंस कंपनी में ब्रांड बनाने का काम करते हैं, और एक निवेशक के रूप में भी काम करते है. वह ब्रिटेन के एक व्यवसायी हैं और वर्तमान में केन्या के नैरोबी में स्थित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










