ऐश्वर्या राय संग तलाक की खबरों पर अभिषेक बच्चन क्यों नहीं करते हैं रिएक्ट, एक्टर बोले- व्यक्ति को जीवन में..

Updated:
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटौरते हैं. बीते दिनों ऐसी खबरें आ रही थी कि इन-दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. हालांकि स्टार्स ने इन अफवाहों पर कभी रिएक्ट नहीं किया. आइये जानते हैं कारण…

विज्ञापन
undefined

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं. हालांकि ये कपल मीडिया लाइमलाइट से खुद को दूर रखता है.

विज्ञापन
undefined

किसी न ��िसी मुद्दे को लेकर ऐश्वर्या और अभिषेक अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं. हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि ऐश्वर्या ने बच्चन हाउस छोड़ दिया है और अपनी बेटी आराध्या के साथ अलग रह रही हैं.

undefined

हालांकि कपल को बेटी के स्कूल फंक्शन में एक साथ देखा गया था. जिससे साबित हो गया कि उनके बीच सबकुछ ठीक चल रहा है.

undefined

ऐश्वर्या और अभिषेक की तलाक की खबरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. हालांकि आजतक कपल ने इसपर कभी रिएक्ट नहीं किया है. कपल ट्रोल्स पर कोई ध्यान नहीं देते हैं.

undefined

एक इंटरव्यू में, अभिषेक बच्चन ने ऐसी अफवाहों से निपटने के लिए अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय की ओर से दी गई सलाह का खुलासा किया था. ऐश्वर्या का ट्रिक सिंपल लेकिन शक्तिशाली है.

undefined

उन्होंने कहा, “यह बत्तख की पीठ से पानी निकालने जैसा है.” इसका मतलब यह है कि किसी को मिलने वाली आलोचना या नकारात्मकता उसे मिलने वाले प्यार और तारीफ की तुलना में काफी ज्यादा है.”

undefined

एक्टर ने आगे कहा, व्यक्ति को हमेशा जीवन के सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए. ऐश्वर्या नेगिटिव चीजों से आगे बढ़ने की सलाह भी देती हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि इसी वजह से कपल किसी भी अफवाहों पर ध्यान नहीं देती हैं.

undefined

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या बच्चन आखिरी बार तमिल फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 में नजर आई थीं, जबकि अभिषेक बच्चन का आखिरी प्रोजेक्ट ‘घूमर’ जो एक स्पोर्ट्स ड्रामा था. फिलहाल, दोनों में से किसी ने भी साल 2024 के लिए किसी भी अपकमिंग प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है.

undefined

बॉलीवुड के इस पावर कपल ने 2007 में शादी रचाई थी. तब से लेकर आजतक ये साथ हैं और एक दूसरे संग हमेशा प्यारी तसवीरें शेयर करते है.

Also Read: ऐश्वर्या राय संग जब सरेआम लड़ पड़े थे अभिषेक बच्चन, कभी हाथ छुड़ाया तो कभी गुस्से में दिया था ये लुक
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola