ePaper

Bihar News: ' ढाई साल के लिए हमें भी बनने दें मुख्यमंत्री...', मुकेश सहनी का तेजस्वी यादव को सशर्त ऑफर...

Updated at : 17 Mar 2022 2:53 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: ' ढाई साल के लिए हमें भी बनने दें मुख्यमंत्री...', मुकेश सहनी का तेजस्वी यादव को सशर्त ऑफर...

मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव को सशर्त समर्थन देने की बात कही है. वीआईपी प्रमुख ने लालू यादव की बड़ाई की लेकिन तेजस्वी यादव को साफ शब्दों में कहा कि अगर वो उनकी शर्तों को मानेंगे तो आगे की बात सोची जा सकती है.

विज्ञापन

बिहार एनडीए में शामिल वीआईपी पार्टी के नेता व नीतीश कैबिनेट में मंत्री मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव को खुला ऑफर दे दिया है. विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मुखिया मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव को ऑफर दिया है कि अगर 5 साल के कार्यकाल में ढाई साल के लिये निषाद व पिछड़े के बेटे को मुख्यमंत्री पद दिया जाए तो वो तेजस्वी के साथ जाएंगे.

तेजस्वी केवल खुद ही मुख्यमंत्री बनने के चक्कर में रहते हैं- मुकेश सहनी

मुकेश सहनी ने कहा कि तेजस्वी केवल खुद ही मुख्यमंत्री बनने के चक्कर में रहते हैं. अगर वो पिछड़े और निषाद के बेटे को भी राज करने देंगे तो फिर उनकी पार्टी राजद के साथ जाएगी. कहा कि वो लालू प्रसाद यादव को मानते हैं. लालू उनके दिल में बसते है. लालू यादव की उंगली पकड़कर ही यहां तक आए तो उन्हें कैसे भूल सकते हैं. भले ही उनकी राजनीति अलग-अलग हो.

सहनी ने बताया कब जाएंगे राजद के साथ…

मुकेश सहनी ने कहा कि मेरी सोच है कि बिहार में वो दलितों व पिछड़ों को राज कराने की सोच रखते हैं लेकिन तेजस्वी केवल खुद ही सीएम बनना चाहते हैं. जबतक दोनों की सोच अलग है तो दोनों के रास्ते भी अलग रहेंगे. जिस दिन दोनों की सोच एक हो गयी तो साथ भी आएंगे. आप ढाई साल के लिए दलित, पिछड़ा या अतिपिछड़े के बेटा को ही सीएम बना दें.

Also Read: शरद यादव राजद में अपनी पार्टी का करेंगे विलय, अदालत दे चुकी है सरकारी बंगला खाली कराने का निर्देश
भाजपा व मुकेश सहनी के बीच विवाद

गौरतलब है कि भाजपा और मुकेश सहनी के बीच अभी कड़वाहट देखी जा रही है. यूपी चुनाव के दौरान मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला था. वहीं मुजफ्फरपुर के बोचहां सीट पर हो रहे उपचुनाव में भी एक तरफ जहां भाजपा के कई नेता अपनी पार्टी की दावेदारी ठोक रहे हैं तो दूसरी तरफ मुकेश सहनी ने साफ कहा है कि वीआईपी पार्टी ही एनडीए के तरफ से उम्मीदवार उतारेगी.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन