बिहार में अब बालू-पत्थर के स्टोरेज का लाइसेंस ऑनलाइन, ऐसे भरना होगा फार्म
खान एवं भूतत्व विभाग के सभी काम छह जनवरी से ऑनलाइन हो जायेंगे. इसके तहत बालू और पत्थर के भंडारण का लाइसेंस और ईंट-भट्ठों का परमिट भी ऑनलाइन मिलेगा.
पटना. खान एवं भूतत्व विभाग के सभी काम छह जनवरी से ऑनलाइन हो जायेंगे. इसके तहत बालू और पत्थर के भंडारण का लाइसेंस और ईंट-भट्ठों का परमिट भी ऑनलाइन मिलेगा.
आपके शहर में
इस संबंध में विभागीय मंत्री जिवेश कुमार ने बुधवार को अधिकारियों के प्रेजेंटेशन पर मुहर लगा दी. साथ ही इसे नये साल के पहले सप्ताह में इसे लागू करने का निर्देश अधिकारियों को दिया. विभाग ने इससे पहले बालू और पत्थर घाटों की नीलामी प्रक्रिया सहित चालान ऑनलाइन कर दिया था.
सूत्रों के अनुसार बुधवार को विकास भवन स्थित खान एवं भूतत्व विभाग के कार्यालय में विभाग की प्रधान सचिव हरजोत कौर बम्हरा, अपर निदेशक संजय कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने विभागीय मंत्री के सामने ऑनलाइन सिस्टम का प्रेजेंटेशन दिया.
इस ऑनलाइन सिस्टम के प्रेजेंटेशन को सही पाने के बाद मंत्री जिबेश कुमार ने एक सप्ताह में लागू करने का निर्देश दिया.
यह सिस्टम शुरू होने के बाद किसी भी काम के लिए लोगों को विभागीय कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा. विभागीय कामकाज से संबंधित कोई भी जानकारी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकेगी.
सूत्रों के अनुसार सभी कामकाज को ऑनलाइन करने की जिम्मेदारी विभाग के ही प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीएमयू) को दी गयी है. नयी व्यवस्था के अनुसार विभागीय वेबसाइट पर सभी कामों के लिए अलग-अलग फॉर्म रहेंगे.
उन फॉर्म को भरने के बाद संबंधित कागजात और शुल्क के साथ विभाग की वेबसाइट पर ही अपलोड किया जा सकेगा. इस तरह आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी.
वहीं संबंधित अधिकारी भी इस आवेदन फॉर्म की जांच के बाद ऑनलाइन रिपोर्ट अपलोड कर देंगे. इस तरह लाइसेंस सहित अन्य कागजात लोगों को उनके इ-मेल पर मिल सकेंगे.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए