आइजीआइसी पटना के दो डाॅक्टर मिले कोरोना पाॅजिटिव, मचा हड़कंप
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Jul 2020 9:49 AM
coronavirus in bihar आइजीआइसी पटना के दो डाॅक्टर शनिवार को कोरोना पाॅजिटिव निकले हैं. इनमें से एक की उम्र 34 वर्ष और दूसरे की 47 वर्ष है. पाॅजिटिव आये इन दोनों डाॅक्टरों को इलाज कार्यों से दूर कर दिया गया है.
पटना : आइजीआइसी पटना के दो डाॅक्टर शनिवार को कोरोना पाॅजिटिव निकले हैं. इनमें से एक की उम्र 34 वर्ष और दूसरे की 47 वर्ष है. पाॅजिटिव आये इन दोनों डाॅक्टरों को इलाज कार्यों से दूर कर दिया गया है. इन्हें होम कोरेंटिन में भेज दिया गया है. अब कोरोना निगेटिव आने के बाद ही ये दुबारा ड्यूटी पर लौटेंगे. यहां पिछले दिनों पेसमेेकर लगवाने आया एक मरीज कोरोना पाॅजिटिव निकला था. इसके बाद इसके सीधे संपर्क में आने वाले डाॅक्टरों और नर्सों को होम कोरेंटिन में भेज दिया गया था. इसके बाद इनकी पीएमसीएच की लैब में जांच करवायी गयी. शुक्रवार को हुई की रिपोर्ट शनिवार को आयी, जिसमें इन्हें कोरोना पाॅजिटिव बताया गया. पिछले कुछ दिनों में आइजीआइसी से भी कई कोरोना पाॅजिटिव मिल चुके हैं.
आइजीआइएमएस में मिले तीन कोरोना पाॅजिटिव : आइजीआइएमएस में दूसरी बीमारियों का इलाज करवाने आये और यहां भर्ती तीन मरीज शनिवार को कोरोना पाॅजिटिव पाये गये. इन तीनों को पाॅजिटिव आने के बाद कोविड 19 के इलाज के लिए एनएमसीएच रेफर कर दिया गया. इन तीन मरीजों में पहला मरीज वैशाली का है, जो कि छाती रोग विभाग में इलाज करवा रहा था. इस मरीज की उम्र 72 वर्ष है. दूसरा मरीज खगड़िया जिले का है. 67 वर्षीय यह मरीज यूरोलाॅजी विभाग में इलाजरत था. वहीं तीसरा मरीज पटना के अनीसाबाद इलाके का है. 35 वर्षीय यह मरीज छाती रोग विभाग में भर्ती कराया गया था. तीनों ही मरीज शुक्रवार को यहां भर्ती हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










