Corona Virus: ओमिक्रोन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बिहार के सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी

Updated:
विज्ञापन

Corona Virus कोरोना के मरीजों को भर्ती किया जा सके. इसके साथ ही ओमिक्रोन की रोकथाम को लेकर केंद्र सरकार से जारी दिशा-निर्देश का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है.

विज्ञापन

पटना. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने रविवार को कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के नये वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है. राज्य के सभी जिलों में संक्रमण के इस नये वैरिएंट की रोकथाम के संबंध में जिला स्तर पर जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये हैं. जिलों में पहले से बनाये गये डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर और कोविड केयर सेंटर में लगे बेड और उपकरणों की साफ-सफाई कर क्रियाशील करने के आदेश दिये गये हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर कोरोना के मरीजों को भर्ती किया जा सके. इसके साथ ही ओमिक्रोन की रोकथाम को लेकर केंद्र सरकार से जारी दिशा-निर्देश का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि विदेश से भारत लौटने वाले बिहार के प्रवासियों की सूची जिलावार प्रतिदिन भेजी जा रही है. सूची के आधार पर चिह्नित व्यक्तियों से दूरभाष पर संपर्क कर और उनके घर पर स्वास्थ्यकर्मियों को भेज कर सैंपल कलेक्शन किया जा रहा है. विदेश से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की आरटीपीसीआर जांच सुनिश्चित की जा रही है. विदेश से लौटने वाले व्यक्तियों की जांच पटना, गया और दरभंगा एयरपोर्ट पर की जा रही है. कम- से- कम पांच प्रतिशत यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच के लिए रैंडम सैंपल संग्रह करने के लिए कहा गया है, जबकि अधिक -से -अधिक रैपिड एंटीजन किट से जांच की जायेगी.

कोविड जांच में पॉजिटिव पाये जाने पर उस यात्री का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए आइजीआइएमएस भेजा जायेगा. मंगल पांडेय ने आम जनता से अपील की है कि कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन करें और मुंह पर मास्क और दो गज की दूरी के साथसाथ साफ-सफाई का भी ख्याल रखें. इसके अलावा कोविड टीके का दोनों डोज जल्द लें.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन