ePaper

Chirag Paswan ने भंग की LJP की सभी कमेटी, NDA से अलग और Bihar Chunav में हार के बाद बड़ा कदम

Updated at : 03 Dec 2020 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
Chirag Paswan ने भंग की LJP की सभी कमेटी, NDA से अलग और Bihar Chunav में हार के बाद बड़ा कदम

Patna: Lok Janshakti Party chief Chirag Paswan addresses a party meeting in Patna, Wednesday, Dec. 2, 2020. (PTI Photo) (PTI02-12-2020_000115B)

Chirag Paswan News, Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार प्रदेश की सभी जिला इकाई को भंग कर दिया है. चिराग ने आज पटना में लोजपा कार्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की मेन विंग के साथ-साथ सभी प्रकोष्ठ को भी भंग कर दिया.

विज्ञापन

Chirag Paswan News, Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार प्रदेश की सभी जिला इकाई को भंग कर दिया है. चिराग ने बुधवार को पटना में लोजपा कार्यालय (LJP Office) में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की. इसमें मेन विंग के साथ-साथ सभी प्रकोष्ठ को भी भंग कर दिया. बताया जा रहा है कि बैठक में कहा गया कि दो महीने के अंदर सभी नई कमेटी का गठन किया जाएगा.

चिराग पासवान (chirag Paswan) ने लोजपा की हार को लेकर समीक्षा बैठक की है. उन्होंने नेताओं से चुनाव में मिली हार का फिडबैक लिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चिराग पासवान ने साफ कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अगले विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan sabha Chunav) की अभी से तैयारी करनी है. चिराग ने अपनी पिछली कमेटी में युवाओं और अनुभवी नेताओं का सही गठजोड़ रखा था. जबकि नई कमेटी में क्‍या रहने वाला है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा.

बता दें कि बाहर विधानसभा चुनाव में एनडीए से अलग होकर लोजपा ने चुनाव लड़ा मगर जीत एक सीट पर ही मिली. लोजपा के गठन के बाद से अब तक की उसकी सबसे बड़ी हार मानी जा रही है.

Also Read: Trains New Time Table: पटना से चलने वाली संपूर्ण क्रांति और राजधानी सहित कई ट्रेनों का बदला समय, जानिए कब है आपकी गाड़ी

लोजपा (LJP) के 135 उम्मीदवार मैदान में थे और उसने सिर्फ एक सीट जीती है.बैठक में प्रदेश संसदीय बोर्ड, प्रदेश के सभी उपाध्यक्ष,सांसद, पूर्व सांसद, पार्टी के सभी प्रवक्ता समेत कई नेता मौजूद रहे. कई चुनाव हार चुके उम्मीदवार भी बैठक में शामिल हुए.

Also Read: Indian Railway: बेगूसराय के रास्ते चलेगी गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 5 जिलों के यात्रियों को फायदा

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन