Bihar Weather News: बिहार में लू के महीने में हो रही बारिश से अलर्ट जारी, जानें क्यों करवट ले रहा मौसम, कब दस्तक देगा मानसून

Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather News: बिहार में 10 से लेकर 13 मई तक तेज हवा के साथ बारिश और ठनका गिरने का अनुमान है़ आइएमडी पटना के मुताबिक अगले तीन-चार दिन तेज हवा चलती रहेगी़ फिलहाल सोमवार को राजधानी पटना में सुबह से ही काले बादलों ने आसमान को घेर लिया वहीं दरभंगा सहित कई जिलों में तेज बारिश शुरू हो गई. सोमवार को उत्तर प्रदेश से सटे इलाके में बादल छाये रहने के साथ तेज हवा और बारिश होने की अधिक संभावना है़.

विज्ञापन

Bihar Weather News: बिहार में 10 से लेकर 13 मई तक तेज हवा के साथ बारिश और ठनका गिरने का अनुमान है़ आइएमडी पटना के मुताबिक अगले तीन-चार दिन तेज हवा चलती रहेगी़ फिलहाल सोमवार को राजधानी पटना में सुबह से ही काले बादलों ने आसमान को घेर लिया वहीं दरभंगा सहित कई जिलों में तेज बारिश शुरू हो गई. सोमवार को उत्तर प्रदेश से सटे इलाके में बादल छाये रहने के साथ तेज हवा और बारिश होने की अधिक संभावना है़.

आपके शहर में

विज्ञापन

सोमवार को बिहार में तापमान अधिक होने की संभावना बिल्कुल नहीं है. आइएमडी के मुताबिक प्रदेश में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम की वजह से मौसम में यह उतार-चढ़ाव हो रहा है़ ऐसा वर्षों बाद हो रहा है कि मई में लू चलने के बजाय अधिकतम तापमान सामान्य से तीन-सात डिग्री तक कम बना हुआ है़ रविवार को पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से कम 35.8, गया में सामान्य से चार डिग्री कम 35.7, पूर्णिया में सामान्य से सात डिग्री कम 27.8 और भागलपुर में सामान्य से साढ़े चार डिग्री कम 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इस महीने अब तक 105% से अधिक बारिश रविवार को पूरे प्रदेश में कमोबेश बादल छाये रहे़. करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर बारिश हुई़. मई में प्री मॉनसूनी बारिश लगातार जारी है़. इतनी प्री मॉनसून बारिश मई माह में कभी नहीं हुई़. मई में अब तक 105% से अधिक बारिश हो चुकी है़. सोमवार को सूबे के कइ जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाइ दिया. लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है. वहीं सोमवार के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

Also Read: Bihar Weather Updates: चक्रवात ने बदला बिहार के मौसम का मिजाज, पटना में छाए काले बादल, राज्य में अलर्ट जारी

बंगाल और झारखंड से सटे इलाकों में भी एक चक्रवात बना हुआ है. जिससे सूबे में काफी नमी मिल रही है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह प्री मानसून (pre monsoon 2021) का दौर है. जिसमें आंधी और बारिश स्वाभाविक हैं. इस तरह की स्थिति मध्य जून तक बने रहने के आसार हैं. वहीं मध्य जून से ही मानसून आने के भी उम्मीद हैं. मानसून (monsoon in bihar 2021) की एंट्री होने के बाद प्रदेश भर में बारिशों का दौर शुरु हो जाएगा. इस साल मानसून में सूबे में अच्छी बारिश होने की संभावना है.बिहार में मौसम की जानकारी तथा Hindi News से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन