ePaper

Bihar Weather: बिहार में ठंड तेज, अगले 24 घंटे और बढ़ेगी कनकनी, इन जिलों में ठिठुरन का अधिक दिखेगा असर..

Updated at : 16 Jan 2022 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather: बिहार में ठंड तेज, अगले 24 घंटे और बढ़ेगी कनकनी, इन जिलों में ठिठुरन का अधिक दिखेगा असर..

Bihar weather News: बिहार में ठंड ने अपनी पकड़ तेज कर दी है.रविवार को सूबे के लोगों को ठिठुरन और कनकनी का एहसास होता रहा. प्रदेश में सोमवार के दिन भी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा.

विज्ञापन

बिहार के पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य भागों में रविवार को गलन के साथ ठंड बढ़ गयी. प्रदेश के 32 जिलों में न्यूनतम पारा 11 डिग्री से कम दर्ज किया गया. हिमालय क्षेत्र में हो रही बर्फबारी से प्रभावित पछुआ-उत्तरी हवा इन इलाकों में तेजी चल रही है. इससे कंपा देने वाली ठंड ने बिहार में प्रभावी ढंग से फिर दस्तक दे दी है. ठिठुरन और कनकनी भी महसूस की गयी़ अगले 24 घंटे में बिहार में रात और दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने के आसार हैं. कुछ इलाके में मध्यम घना कोहरा छाने का भी अनुमान है.

आइएमडी की जानकारी मुताबिक पछुआ-उत्तरी हवा दक्षिण बिहार में 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही, जबकि उत्तर बिहार में इसकी गति तीन से पांच किमी प्रति घंटे की रही़ इस तरह प्रदेश के विभिन्न भागों में हवा की रफ्तार की वजह से ठंड में अंतर देखा गया़. ठंडी हवाओं से सबसे ज्यादा तापमान दक्षिणी बिहार का प्रभावित हुआ. यहां के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है़.

उत्तर बिहार में सोमवार को पछिया हवा चलने से कनकनी वाली ठंड पड़ेगी. इससे रात के तापमान में गिरावट की संभावना है. दिन में धूप खिली रहेगी, लेकिन पछिया हवा से धूप में गर्माहट कम महसूस होगी. सूरज ढलने के साथ सर्दी बढ़ जायेगी. सुबह में हल्का कोहरा छाये रहने की संभावना है. शनिवार को पछिया हवा चलने से लोगों को ठंड महसूस हुई. रात के तापमान में भी मामूली गिरावट हुई. दोपहर चार बजे के बाद हवा चलने से कनकनी महसूस होने लगी.

Also Read: नालंदा जहरीली शराब कांड: करीब दर्जन भर मौत, परिजन से अलग पुलिस बताती रही ठंड और हार्ट-अटैक को वजह

रविवार को पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे और गया में सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया़. वहीं भागलपुर और पूर्णिया में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस तरह रात का औसत तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

वहीं, रविवार को पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. औसत न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है. सबसे कम न्यूनतम तापमान गोपालगंज में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ़ वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान गया में 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

सूबे में ठंड ने इन दिनों लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर किया है. पश्चिमी विक्षोभ और प्रति चक्रवात गुजर चुके हैं. लेकिन रात की अपेक्षा दिन कुछ ठंडा महसूस हो रहा है़. रविवार को शाम ढलने के बाद अधिक ठंड महसूस किया गया. प्रदेश में पछुआ का प्रवाह जारी है. न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. यानी अभी ठंड का प्रकोप जारी ही रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन