शराबबंदी कानून से किसी हाल में समझौता नहीं, गुजरात मॉडल से अलग है बिहार का कानून, जानें सीएम नीतीश ने क्या कहा…

Updated:
विज्ञापन

बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने खुलकर अपनी बात रखी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसी भी हाल में शराबबंदी कानून से समझौता नहीं करेंगे. पत्रकारों के सवालों पर कहा कि इससे राज्य में बेहतर माहौल बना है. एक सर्वे की रिपोर्ट में कहा गया कि है कि प्रदेश में दूध की खपत बढ़ गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने एक राष्ट्रीय सर्वे का जिक्र करते हुए कहा कि शराब से कई प्रकार की बीमारियां होती हैं. उन्होंने कहा कि शराबबंदी का गुजरात माडल अलग है. बिहार में इस नीति में किसी तरह की परिवर्तन की गुंजाइश नहीं है.

वहीं राजनीतिक मुद्दों से जुड़े एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनसे मिलने सीपीआइ के युवा नेता कन्हैया कुमार अपने दल के विधायक के साथ आये थे. क्षेत्र के समस्याओं पर बातचीत हुई. इस दौरान कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हुई.

Also Read: फिर लगने जा रहा नीतीश कुमार का जनता दरबार, जानें कहां और किस दिन सीधा मुख्यमंत्री से कर सकते हैं अपनी शिकायत

सीएम ने कहा कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, इस नाते कोई भी व्यक्ति या किसी दल के विधायक अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर आते हैं. इसका राजनीतिक मायने मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए और मुझे इस संबंध में कोई जानकारी भी नहीं है.

Posted By :Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन