ePaper

बिहार में कोरोना वायरस के 109 नये मामले सामने आये, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 5807

Updated at : 11 Jun 2020 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में कोरोना वायरस के 109 नये मामले सामने आये, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 5807

पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण गुरुवार को 109 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 5807 हो गयी है. वहीं, बिहार में कोविड-19 से अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन

पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण गुरुवार को 109 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 5807 हो गयी है. वहीं, बिहार में कोविड-19 से अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के गुरुवार को सिवान में 23, मधेपुरा में 16, कैमूर में 10, भोजपुर में 09, रोहतास में 06, सारण में 05, कटिहार में 04, भागलपुर में 04, किशनगंज में 03, बेगूसराय में 03, शेखपुरा में 03, समस्तीपुर में 03, बक्सर में 02, जमुई में 02, औरंगाबाद में 02, पूर्णिया में 02, गया में 02, जहानाबाद में 02, लखीसराय में 01, दरभंगा में 01, मुजफ्फरपुर में 01, सीतामढ़ी में 01, मधुबनी में 01, अररिया में 01, सहरसा में 01 और नवादा में 01 मामले सामने आये.

Also Read: RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 73वें जन्मदिन पर पत्नी और बेटे-बेटियों ने ऐसे दी बधाई और शुभकामना, …पढ़ें किसने क्या कहा?

बिहार में बुधवार को सामने आये 109 नये मामलों में 10 महिलाएं शामिल हैं. सबसे अधिक सिवान में 23 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों के चेन का पता लगाया जा रहा है.

Also Read: लालू प्रसाद यादव के 73वें जन्मदिन पर मंत्री नीरज कुमार का बड़ा हमला, पूछा- ‘तीसरा बेटा’ तरुण यादव कहां है? कहां से चुनाव लड़वाइयेगा?

कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 34 मरीजों की मौत हुई है. मृतकों में बेगूसराय और खगड़िया में तीन-तीन, भोजपुर, पटना, सारण, सीतामढ़ी, सिवान, दरभंगा और वैशाली में दो-दो, अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, जहानाबाद, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर और शिवहर जिले में एक-एक मरीज शामिल हैं.

Also Read: मोकामा विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से झटका, AK-47 बरामदगी मामले में नहीं मिली जमानत, पंडारक केस में राहत

स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी अपडेट के मुताबिक, बिहार में सक्रिय मरीजों की संख्या 2686 है. वहीं, बिहार में अब तक कुल 3086 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं. बिहार में अब तक कुल 113225 सैंपलों की जांच की जा चुकी है.

विज्ञापन
Kaushal Kishor

लेखक के बारे में

By Kaushal Kishor

Kaushal Kishor is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन