Jharkhand Crime News: बाजार जा रही किशोरी को घर में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, रेड कर रही पलामू पुलिस
Jharkhand Crime News: पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र की कटैया पंचायत के एक गांव की किशोरी के साथ पड़ोस के ही युवक द्वारा अपने घर में बंधक बनाकर तीन दिनों तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.
Jharkhand Crime News: झारखंड के पलामू जिले में एक किशोरी को घर में बंधक बनाकर तीन दिनों तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि किशोरी पैसे की निकासी के लिए बाजार जा रही थी. इसी दौरान पड़ोसी युवक ने बाजार से खैनी लाने के बहाने पैसा देने के लिए उसे बुलाया और घर पर बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है.
आपके शहर में
बंधक बनाकर दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी दर्ज
पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र की कटैया पंचायत के एक गांव की किशोरी के साथ पड़ोस के ही युवक द्वारा अपने घर में बंधक बनाकर तीन दिनों तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.
आरोपी के घर के लोग शादी में गये थे बाहर
जानकारी के अनुसार दो जून को किशोरी बैंक से पैसे की निकासी के लिए पलामू जिले के हरिहरगंज बाजार जा रही थी. तभी आरोपी ने उसे खैनी लाने की बात कहकर पैसे देने के लिए बुलाया. इसके बाद आरोपी ने उसे तीन दिन तक अपने घर में बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपी के घर के सभी लोग शादी समारोह में भाग लेने के लिए बाहर गये हुए थे.
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी
किसी तरह किशोरी मौका देखकर वहां से भागकर अपने घर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी परिजनों को दी. इस बीच किशोरी के परिजनों ने किशोरी की गुमशुदगी को लेकर थाना में सनहा दर्ज कराया था. इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी निर्भय कुमार ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी कर रही है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए