Chhath Puja 2022: पलामू सेंट्रल जेल में गूंज रहे छठ के गीत, सजायाफ्ता विकास सिंह समेत 11 कैदी कर रहे छठ

Updated:
विज्ञापन

पलामू में नहाय-खाय के साथ छठ के गीतों से जेल गूंज रही है. जेल प्रशासन की ओर से कैदियों को छठ सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. आर्टिफिशियल तालाब में कैदी भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे. पलामू सेंट्रल जेल में इस बार सजायाफ्ता विकास सिंह समेत 11 कैदी छठ व्रत कर रहे हैं.

विज्ञापन

Chhath Puja 2022: पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित सेंट्रल जेल में जमशेदपुर के कुख्यात अपराधी विकास सिंह समेत 11 कैदी महापर्व छठ कर रहे हैं. इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से तैयारी की गयी है. शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ छठ के गीतों से जेल गूंज रही है. जेल प्रशासन की ओर से कैदियों को छठ सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. आर्टिफिशियल तालाब में कैदी भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

जेल में गूंज रहे हैं छठ के गीत

पलामू सेंट्रल जेल में इस बार सजायाफ्ता विकास सिंह समेत 11 कैदी छठ व्रत कर रहे हैं. नहाय-खाय के साथ जेल में छठ के गीत गूंज रहे हैं. छठ व्रतियों के लिए जेल प्रशासन द्वारा सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. आपको बता दें कि विकास सिंह जमशेदपुर का कुख्यात अपराधी है. ये सजायाफ्ता कैदी है. फिलहाल पलामू सेंट्रल जेल में है. प्रशासनिक कारणों से मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में इसे शिफ्ट किया गया है.

Also Read: Chhath Puja 2022: महापर्व छठ को लेकर कितना तैयार है रांची के बुंडू का प्रसिद्ध सूर्य मंदिर

आर्टिफिशियल तालाब में अर्घ्य देंगे कैदी

अर्घ्य देने के लिए पलामू सेंट्रल जेल के अंदर ही पानी की व्यवस्था की जायेगी. इन लोगों के लिए आर्टिफिशियल तालाब बनाया जायेगा. जहां ये अर्घ्य दे सकेंगे. 11 कैदियों में पांच पुरुष कैदी में तीन अंडर ट्रायल व दो सजायाफ्ता कैदी हैं. महापर्व छठ को लेकर जेल प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्था की गयी है.

Also Read: वित्तीय साक्षरता केंद्र काउंसलर: ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बदलाव ला रहीं सखी मंडल की दीदियां, बन रही पहचान

जेल प्रशासन दे रहा पूजन सामग्री

पलामू सेंट्रल जेल सुपरिंटेंडेंट जितेंद्र कुमार ने बताया कि छठ लोक आस्था का महापर्व है. इस बार 11 कैदी छठ पर्व कर रहे हैं. इनमें कुख्यात अपराधी विकास सिंह भी शामिल है. कैदियों के लिए सूप, दउरा, पूजन सामग्री व वस्त्र का इंतजाम किया गया है. शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ जेल में छठ के गीत गूंज रहे हैं.

रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह, मेदिनीनगर, पलामू

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola