प्रकृति का संरक्षण करें और दोहन बंद करें
Updated at : 31 Mar 2017 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

मार्च के अंत से ही प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है और इसका कारण प्राकृतिक असंतुलन ही है. विकास और आधारभूत संरचनाओं के नाम पर पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से जारी है और कटाई की संख्या के अनुकूल वृक्षारोपण नहीं हो पा रहा है. मौसम-वैज्ञानिकों के मौसम परिवर्तन के चेतावनियों के बावजूद हमने अपने स्वार्थ के […]
विज्ञापन
मार्च के अंत से ही प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है और इसका कारण प्राकृतिक असंतुलन ही है. विकास और आधारभूत संरचनाओं के नाम पर पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से जारी है और कटाई की संख्या के अनुकूल वृक्षारोपण नहीं हो पा रहा है. मौसम-वैज्ञानिकों के मौसम परिवर्तन के चेतावनियों के बावजूद हमने अपने स्वार्थ के लिए प्रकृति का इतना शोषण कर लिया है कि प्राकृतिक उष्णता बढ़ी है.
चारों तरफ कंक्रीट फर्श वर्षा के जल को पुनः जमीन के अंदर जाने से रोकता है और बड़ी बड़ी अट्टालिकाएं हवा की गति को रोकती हैं. धुआं और गैसों के उत्सर्जन से वायुमंडल गर्म हो रहा है. यदि हम प्रकृति के कोप से बचना चाहते हैं तो एक ही राह शेष है–प्रकृति का संरक्षण करें और दोहन बंद करें.
मनोज ‘आजिज’, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




