यहां के लोगों के लिए बचा क्या?

Published at :04 Feb 2014 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
यहां के लोगों के लिए बचा क्या?

पिछले दिनों शिक्षा मंत्री का यह कहना कि सब कुछ बाहरी को नहीं दे सकते, यह साबित करता है कि यह सरकार भी थान लुटा के गज की हिफाजत करने में विश्वास रखती है. पिछले 13 सालों से यह लूट अनवरत जारी है. ऐसे में एक अहम सवाल यह खड़ा होता है कि यह सरकार […]

विज्ञापन

पिछले दिनों शिक्षा मंत्री का यह कहना कि सब कुछ बाहरी को नहीं दे सकते, यह साबित करता है कि यह सरकार भी थान लुटा के गज की हिफाजत करने में विश्वास रखती है. पिछले 13 सालों से यह लूट अनवरत जारी है.

ऐसे में एक अहम सवाल यह खड़ा होता है कि यह सरकार बाहरी लोगों को क्या-क्या दे सकती है? इसकी एक सूची वर्तमान सरकार को कैबिनेट से पास कर देनी चाहिए, ताकि हम झारखंडियों को यह तो पता चले कि हमारे बेटे-बेटियों के लिए आप जैसों माननीयों के पास क्या बचा है? उसी के अनुसार हम आप से मांग करेंगे. आपने कोयला, यूरेनियम, बॉक्साइट, चूना पत्थर, गिट्टी, विधायक एवं मंत्री पद, सड़क, चौक-चौराहे, सिपाही-थानेदार, बिल्डर आदि तो पहले ही बाहरियों को दे दिये. राज्यसभा की सीट तो आप पहले से ही बेचते आये हैं. अब हम लोगों के लिए बचा क्या?

गणोश सीटू, ई-मेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola