सड़क सुरक्षा पर सवाल!

खुली, हरी-भरी, साफ-सुथरी और सुरक्षित सड़कें देश की जीवन रेखाएं और प्रगति की प्रतीक हैं. बड़े दुख की बात है कि देश की राजधानी दिल्ली में इस वर्ष बीते 15 जून तक 666 लोगों की मौतें हो चुकी हैं. कुछ एेसी ही स्थिति पूरे देश की है़ वास्तव में अाज सड़कों पर निकलना बेहद चिंता […]
खुली, हरी-भरी, साफ-सुथरी और सुरक्षित सड़कें देश की जीवन रेखाएं और प्रगति की प्रतीक हैं. बड़े दुख की बात है कि देश की राजधानी दिल्ली में इस वर्ष बीते 15 जून तक 666 लोगों की मौतें हो चुकी हैं. कुछ एेसी ही स्थिति पूरे देश की है़ वास्तव में अाज सड़कों पर निकलना बेहद चिंता की बात है.
फुटपाथों पर अतिक्रमण, वाहनों की गलत पार्किंग, गलत साइड से वाहन चलाना, ट्रैफिक पुलिस व सीसीटीवी कैमरों का अभाव, राहगीरों के लिए उपयुक्त सुरक्षित सब-वे पुलों और फुटपाथों का अभाव, सड़क के तीव्र मोड़ों पर स्पीड ब्रेकरों व सचेतक चिह्नों का अभाव और खतरनाक जगहों पर सुरक्षा इंतजामों का न होना अादि प्रमुख हैं.
साथ ही बढ़ते वाहनों के हिसाब से सड़कों और विकेंद्रीकरण की नीति के साथ सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट प्रणाली का होना भी बहुत जरूरी है, जिस पर सरकार का कितना ध्यान है सभी के सामने है.
वेद प्रकाश, दिल्ली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




