राजनीति केवल सोशल साइट पर नहीं

आम आदमी पार्टी का उदय होते ही अब देश में नये-नये क्षेत्रीय दलों का आगमन होता जा रहा है. और इसकी सबसे पहली शुरुआत भारतीय जनता एकता संगठन नामक पार्टी ने की है. सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर देश की जनता और खास कर युवाओं के बीच जाने का एक जरिया आम आदमी पार्टी ने […]
आम आदमी पार्टी का उदय होते ही अब देश में नये-नये क्षेत्रीय दलों का आगमन होता जा रहा है. और इसकी सबसे पहली शुरुआत भारतीय जनता एकता संगठन नामक पार्टी ने की है. सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर देश की जनता और खास कर युवाओं के बीच जाने का एक जरिया आम आदमी पार्टी ने सबको दे दिया है. यही कारण है की आज हर पार्टी की शुरुआत उसी से हो रही है.
कहा जा रहा है कि भारतीय जनता एकता संगठन की शुरुआत दिल्ली से नहीं, झारखंड से की जायेगी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि झारखंड में इसका कितना असर देखने को मिलता है. लेकिन देखा-देखी करनेवाले ऐसे दलों के कर्ता-धर्ताओं को यह समझना होगा कि आम आदमी पार्टी ने अपनी पहचान सोशल मीडिया से जरूर बनायी, लेकिन बाद में उसने जमीन से जुड़ कर ही अपना मुकाम पाया.
सौरभ कुमार, गोमो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










