झारखंड में जल्द हो टेट की परीक्षा

झारखंड में एकमात्र टेट परीक्षा 2013 में आयोजित की गयी थी. परीक्षा हुए तीन साल पूरे होने को हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से परीक्षा के दोबारा आयोजन की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी है. सरकार की लेट-लतीफी से राज्य के लाखों बेरोजगारों का भविष्य दावं पर है. सरकार अभी तक पहली […]
झारखंड में एकमात्र टेट परीक्षा 2013 में आयोजित की गयी थी. परीक्षा हुए तीन साल पूरे होने को हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से परीक्षा के दोबारा आयोजन की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी है.
सरकार की लेट-लतीफी से राज्य के लाखों बेरोजगारों का भविष्य दावं पर है. सरकार अभी तक पहली बार हुई टेट परीक्षा की नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी करने में ही लगी है. अब तो ऐसा प्रतीत होने लगा है कि राज्य की कुंभकर्णी सरकार को जगाने के लिए शिक्षित बेरोजगारों को भी न्यायालय की शरण में जाने व धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा.
हालांकि, शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत यह परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित करने का प्रावधान है. इसी आधार पर सी-टेट परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है, लेकिन राज्य सरकार कोताही बरत रही है.
-संजय ठाकुर, रामगढ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




