परिवारवाद से देश का भला नहीं होगा

Published at :08 Nov 2013 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
परिवारवाद से देश का भला नहीं होगा

जयराम रमेश जी ने उसी परंपरा का पालन करते हुए राहुल गांधी की तारीफ की है, जो कि हमेशा से चलती आ रही है. एक तरह से उन्होंने गांधी परिवार के प्रति अपनी वफादारी का सबूत दिया है. लेकिन मेरा मानना है कि मोदी की आलोचना उनकी और उनके जैसे वरिष्ठ कांग्रेसियों की हताशा का […]

विज्ञापन

जयराम रमेश जी ने उसी परंपरा का पालन करते हुए राहुल गांधी की तारीफ की है, जो कि हमेशा से चलती आ रही है. एक तरह से उन्होंने गांधी परिवार के प्रति अपनी वफादारी का सबूत दिया है. लेकिन मेरा मानना है कि मोदी की आलोचना उनकी और उनके जैसे वरिष्ठ कांग्रेसियों की हताशा का परिचायक है. यह बात ध्यान रखनी चाहिए कि कांग्रेस में रह कर किसी का भी कद गांधी परिवार से बड़ा नहीं हो सकता है.

यह राजतंत्र नहीं, तो और क्या है? भाजपा और कम्युनिस्ट पार्टियों को छोड़ कर सभी पार्टियां किसी न किसी परिवार की संपत्ति हैं. कांग्रेस में सोनिया के बाद राहुल-प्रियंका, सपा में मुलायम के बाद अखिलेश, राजद में लालू के बाद राबड़ी, डीएमके में करुणानिधि के बाद स्टालिन, नेशनल कांफ्रेंस में फारूक अब्दुल्ला के बाद उमर, यह लंबी फेहरिस्त है. जो लोग अपने परिवार से आगे नहीं सोचते, वे देश के बारे में क्या सोचेंगे?
दिलीप कुमार मिश्र, गढ़वा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola