चाक-चौबंद नहीं हमारा आपदा प्रबंधन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Apr 2015 2:13 AM (IST)
विज्ञापन

प्राकृतिक आपदा से जुड़ी जानकारियां हम समय से पूर्व क्यों नहीं हासिल कर पाते? आपदा के समय सरकारी अमला असहाय क्यों हो जाता है? जब हमें भाग्यभरोसे ही रहना है और स्वयं के बल पर आपदा प्रबधंन करना है, तो फिर सरकार आपदा प्रबंधन के नाम पर अरबों-खरबों रुपये खर्च ही क्यों कर रही है? […]
विज्ञापन
प्राकृतिक आपदा से जुड़ी जानकारियां हम समय से पूर्व क्यों नहीं हासिल कर पाते? आपदा के समय सरकारी अमला असहाय क्यों हो जाता है? जब हमें भाग्यभरोसे ही रहना है और स्वयं के बल पर आपदा प्रबधंन करना है, तो फिर सरकार आपदा प्रबंधन के नाम पर अरबों-खरबों रुपये खर्च ही क्यों कर रही है?
हमारी आपदा सूचनाएं कितनी असहाय, कितनी कमजोर और कितना गैरजिम्मेदाराना हैं, इसका प्रमाण हमें पूर्व में आयी प्राकृतिक आपदाओं में देखने को मिला. प्रबंधन की हमारी तैयारियां कमजोर और लचर होने के साथ ही दिशाहीन भी दिखायी दीं.
झारखंड में जब भी कोई आपदा आयी, तो बचानेवाला कोई नहीं आया. राज्य में अब तक आपदा प्रबंधन प्राधिकार का प्रशासनिक ढांचा भी अस्तित्व में नहीं आया है. अगर राज्य में आपदा आयी, तो बचाने वाला कोई नहीं है.
पूनम गुप्ता, मधुपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




