शोषण के शिकार अनुबंधकर्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Mar 2015 1:17 AM (IST)
विज्ञापन

अनुबंध की नौकरी के नाम पर सरकार युवाओं का शोषण कर रही है. युवा इस आशा से अनुबंध की नौकरी ज्वाइन करते हैं कि चलो रोजी की व्यवस्था हो जायेगी और काम करते हुए कोई नियमित नौकरी मिल जायेगी. परंतु उन्हें क्या मालूम कि इसी के भरोसे जीवन काटना पड़ जायेगा. उनसे इतना ज्यादा काम […]
विज्ञापन
अनुबंध की नौकरी के नाम पर सरकार युवाओं का शोषण कर रही है. युवा इस आशा से अनुबंध की नौकरी ज्वाइन करते हैं कि चलो रोजी की व्यवस्था हो जायेगी और काम करते हुए कोई नियमित नौकरी मिल जायेगी. परंतु उन्हें क्या मालूम कि इसी के भरोसे जीवन काटना पड़ जायेगा.
उनसे इतना ज्यादा काम लिया जाता है कि वे काम के अलावा कुछ नहीं सोच पाते हैं. इसी तरह उनकी उम्र निकल जाती है और वे प्रतियोगी परीक्षाओं में नही बैठ पाते हैं. मानदेय के नाम पर उन्हें 10-12 हजार रुपये थमा दिये जाते हैं. इतने में उनकी अकेले की आवश्यकता पूरी नहीं होती है. धीरे-धीरे परिवार बढ़ता है, पर मानदेय नहीं. कार्यालय में काम का बोझ और घर में अभाव का बोझ भी बढ़ता जाता है. इस स्थिति में अगर वे सरकार से आवाज उठाते हैं, तो उन्हें निकालने की धमकी भी दी जाती है.
प्रकाश, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




