रवींद्र काव्य तीन देशों का राष्ट्रगान

Published at :13 Sep 2014 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
रवींद्र काव्य तीन देशों का राष्ट्रगान

यह गौरव की बात है कि गुरु देव रवींद्रनाथ ठाकुर के गीतों को मूल रूप से दो देशों, भारत और बांग्लादेश ने राष्ट्र गान के रूप में अपनाया है. पर गुरु देव ने एक और देश, श्रीलंका के लिए भी यह काम किया है. वहां के राष्ट्रगान को लिखने में गुरु देव की महत्वपूर्ण भूमिका […]

विज्ञापन

यह गौरव की बात है कि गुरु देव रवींद्रनाथ ठाकुर के गीतों को मूल रूप से दो देशों, भारत और बांग्लादेश ने राष्ट्र गान के रूप में अपनाया है. पर गुरु देव ने एक और देश, श्रीलंका के लिए भी यह काम किया है. वहां के राष्ट्रगान को लिखने में गुरु देव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने श्रीलंका की क्षेत्रीय भावना और प्रेरक तत्वों को समाविष्ट कर एक गीत लिखा था जिसे आनंद समरकून जो ब्रिटिश शासन काल में श्रीलंका से गुरु देव के ‘विश्वभारती’ में अध्ययन करने आये थे, ने अनुवाद किया था.

पढ़ाई के दौरान वे गुरु देव से काफी प्रेरित हुए. उन्होंने श्रीलंका लौटकर ‘श्रीलंका माता’ गीत का अनुवाद किया जो वहां का राष्ट्रगान बना. गाने की धुन में रवींद्र संगीत का वास्तविक प्रभाव परिलक्षित होता है. यह बात अभी भी प्रसारित नहीं हो पायी है जो हमारी एक तरह की उदासीनता और नाकामी है.

मनोज आजिज, जमशेदपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola