हिंदी को बढ़ावा
Updated at : 04 Jul 2018 6:31 AM (IST)
विज्ञापन

देश की राष्ट्रभाषा हिंदी होते हुए भी कई लोग अंग्रेजी को अधिक महत्व देते हैं. अंग्रेजी बोलने वाले खुद को उच्च समझते हैं. जहां कई सालों से लोग हिंदी बोलते आ रहें हैं, वहां हिंदी की स्थिति दयनीय है. आज कोई भी छात्र हिंदी माध्यम से नहीं पढ़ना चाहता. छात्रों में यह बात घर कर […]
विज्ञापन
देश की राष्ट्रभाषा हिंदी होते हुए भी कई लोग अंग्रेजी को अधिक महत्व देते हैं. अंग्रेजी बोलने वाले खुद को उच्च समझते हैं. जहां कई सालों से लोग हिंदी बोलते आ रहें हैं, वहां हिंदी की स्थिति दयनीय है. आज कोई भी छात्र हिंदी माध्यम से नहीं पढ़ना चाहता. छात्रों में यह बात घर कर गयी है कि अंग्रेजी माध्यम से ज्यादा अंक आते हैं.
हालांकि सरकार की ओर से यथासंभव प्रयास किया जा रहा है. सबसे पहला कदम प्रधानमंत्री द्वारा उठाया जा रहा है.प्रधानमंत्री हर जगह हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं, जिससे लोगों में हिंदी में प्रति लगाव बढ़ रहा है. उनका यह कदम सराहनीय है. सोशल मीडिया पर भी बहुत बड़े पैमाने पर हिंदी का प्रचलन देखने को मिल रहा है. जब सरकार प्रोत्साहित करने में लगी है, तो हम सभी को भी खुल कर हिंदी को बढ़ावा देना चाहिए.
निलेश कुमार मेहरा, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




