तूतीकोरिन का तनाव

Updated at : 24 May 2018 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
तूतीकोरिन का तनाव

तमिलनाडु के तूतीकोरिन स्थित वेदांता ग्रुप के स्टरलाइट कॉपर इकाई के खिलाफ जनता के प्रदर्शन को बर्बरतापूर्वक दबा दिया गया. इतना ही नहीं वहां की पुलिस ने अब तक 11 लोगों की जान ले ली. सरकार का दावा है हिंसा एवं तोड़फोड़ को रोकने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी. फिर प्रदर्शन इतना उग्र […]

विज्ञापन
तमिलनाडु के तूतीकोरिन स्थित वेदांता ग्रुप के स्टरलाइट कॉपर इकाई के खिलाफ जनता के प्रदर्शन को बर्बरतापूर्वक दबा दिया गया. इतना ही नहीं वहां की पुलिस ने अब तक 11 लोगों की जान ले ली. सरकार का दावा है हिंसा एवं तोड़फोड़ को रोकने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी. फिर प्रदर्शन इतना उग्र कैसे हो गया? जब एक कारखाना खुलता है, तो लोगों को रोजगार मिलता है, फिर लोग विरोध क्यों कर रहे हैं, इसके बारे में सरकार ने कभी सोचा है?
इस प्लांट से पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा था. कुछ साल पहले इसमें से गैस का रिसाव हुआ था, जिसके बाद तत्कालीन सीएम जयललिता ने इसे बंद करने का आदेश दिया था. मगर, उस आदेश का पालन नहीं किया गया. समझ नहीं आता है कि सरकारें आम जनता की बात सुनने की बजाय गोलियों की भाषा में क्यों बात करना चाहती है, वह लोगों को बागी बनाने पर क्यों आमादा है.
जंग बहादुर सिंह, इमेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola