कम अंक आने से हार नहीं होती

देश में फरवरी-मार्च-अप्रैल का माह छात्रों के लिए शायद सबसे कठिन या कहें महत्वपूर्ण होता है. इसी माह में प्रारंभिक शिक्षा से लेकर ऊपरी कक्षा की परीक्षाएं ली जाती हैं. फिर इन इम्तिहानों के प्राप्तांको से छात्र खुद को या कभी-कभी अभिभावक अपने बच्चों को आंकने की भूल कर देते हैं. हमारे देश में ऐसा […]
देश में फरवरी-मार्च-अप्रैल का माह छात्रों के लिए शायद सबसे कठिन या कहें महत्वपूर्ण होता है. इसी माह में प्रारंभिक शिक्षा से लेकर ऊपरी कक्षा की परीक्षाएं ली जाती हैं. फिर इन इम्तिहानों के प्राप्तांको से छात्र खुद को या कभी-कभी अभिभावक अपने बच्चों को आंकने की भूल कर देते हैं.
हमारे देश में ऐसा हजारों बार हुआ होगा, जब विद्यार्थी अनुमानित अंक प्राप्त न कर पाने या अभिभावकों द्वारा डांट देने की वजह से खुद को हारा हुआ मान कर या दबाव में आकर खुदखुशी कर लेते हैं. वे यह ध्यान नहीं रखते कि कुछ अंक कम आने से उनकी हार नहीं होती. यह उनकी जिंदगी की अंतिम परीक्षा नहीं थी. हर मनुष्य में कुछ न कुछ प्रतिभा जरूर होती है. जरूरत है अपनी प्रतिभा को पहचानने की और उस क्षेत्र में सच्चे मन से मेहनत करने की.
उत्सव रंजन, नीमा, हजारीबाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




