फिसलती जुबान को संभालें नेता

Published at :13 May 2014 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
फिसलती जुबान को संभालें नेता

आजकल हमारे नेताओं की जुबान बहुत फिसल रही है और उन्हें पता ही नहीं चल रहा है कि वे क्या बोल रहे हैं. ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है. जब-जब चुनाव आते हैं, तब-तब जुबान फिसलने के पिछले सारे रिकॉर्ड टूटते जाते हैं. मेरा सभी राजनीतिक दलों के माननीयों से सविनय निवेदन है कि […]

विज्ञापन

आजकल हमारे नेताओं की जुबान बहुत फिसल रही है और उन्हें पता ही नहीं चल रहा है कि वे क्या बोल रहे हैं. ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है. जब-जब चुनाव आते हैं, तब-तब जुबान फिसलने के पिछले सारे रिकॉर्ड टूटते जाते हैं. मेरा सभी राजनीतिक दलों के माननीयों से सविनय निवेदन है कि जब भी बोलने के लिए वे अपना मुंह खोलें, तो संयम और शालीनता से बोलें.

इस तरह न सिर्फ वे शर्मिदा होने से बच जायेंगे, बल्कि इससे देश और लोकतंत्र का भी भला होगा. वोट पाने के लिए वे ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, लेकिन वे यह क्यों भूल जाते हैं कि जनता भी उनकी बोली सुन रही है और भला ऐसे व्यक्ति को वो क्यों अपना मत देना चाहेगी, जो दूसरों की इज्जत ही न करता हो. आलोचना स्वस्थ हो, तो समाज भी सुंदर बनता है, नेताओं को इसे सीखने की बहुत जरूरत है.

सुरेंद्र गोयल, ई-मेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola