कैसी है ये मोदी की लहर?

Published at :26 Mar 2014 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
कैसी है ये मोदी की लहर?

राजनीतिज्ञ बोलते कुछ हैं और करते कुछ. इसका ताजा उदाहरण है भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी. इन दोनों को किसी भी कीमत पर मनपसंद और सुरक्षित सीट चाहिए, इसलिए मोदी ने वाराणसी को चुना और राजनाथ ने लखनऊ को क्योंकि इन दोनों को डर था कि इन दोनों सीटों को […]

विज्ञापन

राजनीतिज्ञ बोलते कुछ हैं और करते कुछ. इसका ताजा उदाहरण है भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी. इन दोनों को किसी भी कीमत पर मनपसंद और सुरक्षित सीट चाहिए, इसलिए मोदी ने वाराणसी को चुना और राजनाथ ने लखनऊ को क्योंकि इन दोनों को डर था कि इन दोनों सीटों को छोड़कर वे क्रमश: कहीं और से लड़े तो जीतना संभव नहीं होगा.

दूसरी ओर, भारत के अब 29 राज्यों में 18 राज्य ऐसे हैं जहां भाजपा को एक भी सीट नहीं है, फिर भी भाजपा वाले झूठा प्रचार कर रहे हैं कि मोदी की लहर है जो सच्चाई से लाखों किलोमीटर दूर है और कर्नाटक में इन्हें येदुरप्पा और श्रीरामुलु की जरूरत पड़ रही है और दिल्ली से भाजपा के बड़े नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं क्योंकि दिल्ली में आप की लहर के बीच में भाजपा के लिए सीट जीतना मुश्किल है.

।। डॉ भुवन मोहन ।।

हिनू, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola