ePaper

ओडिशा : कालाहांडी के शिक्षक के बगीचे में है बेशकीमती आम का पेड़, कीमत जानकर रह जायेंगे दंग

Updated at : 27 Jul 2023 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
ओडिशा : कालाहांडी के शिक्षक के बगीचे में है बेशकीमती आम का पेड़, कीमत जानकर रह जायेंगे दंग

ओडिशा के एक टीचर ने अपने बगीचे में ऐसा आम का पेड़ लगाया है, जिसे कोई आम आदमी नहीं खा सकता. इसके दाम सुनकर ही लोगों के होश उड़ जाते हैं. दो आम की कीमत दो से तीन लाख रुपये तक है. जानें इसकी खूबियां.

विज्ञापन

ओडिशा के कालाहांडी जिले के एक शिक्षक ने अपने बगीचे में बेशकीमती आम लगाया है. इस आम की कीमत 2 से 3 लाख रुपये प्रति किलो है. जी हां. सही सुना आपने. हम मियांजाकी आम की ही बात कर रहे हैं. यह आम जापानी ब्रीड का है. कालाहांडी में पेशे से शिक्षक भोई ने इसका पौधा लगाया और उससे अब उन्हें आम मिलने लगे हैं. हालांकि, अभी तक भोई ने किसी को यह नहीं बताया है कि उनके बगीचे में कितने आम फले हैं और उसकी कीमत कितनी है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने मियांजाकी आम के पेड़ का वीडियो माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर शेयर किया है. इसमें दिख रहा है कि कई आम फले हैं. इस वीडियो में भोई कहीं नजर नहीं आ रहे.

कालाहांडी के कंडुलगुडा गांव के निवासी हैं भोई

एएनआई ने बताया है कि ओडिशा के कालाहांडी जिले के कंडुलगुडा गांव के एक शिक्षक ने इस विशेष किस्म की आम उगायी है. उन्हें इसका पौधा कृषि एवं बागवानी विभाग की ओर से उपलब्ध कराया गया था. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया में मियांजाकी आम के साथ-साथ भोई की चर्चा शुरू हो गयी. एक यूजर ने लिखा कि कृषि की ताकत दिखने लगी है. कृषि का भविष्य बेहद उज्ज्वल है. कालाहांडी जैसे पिछड़े जिले के एक शिक्षक ने मियांजाकी आम की खेती शुरू की है. ग्लोबल मार्केट में यह लाखों रुपये में बिकता है.

2 पीस आम की कीमत ढाई से तीन लाख रुपये

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस प्रजाति के दो पीस आम की कीमत साढ़े आठ हजार रुपये से ढाई-तीन लाख रुपये तक होती है. यह स्वाद में तो विशिष्ट है ही, इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है. ओडिशा के भोई के बगीचे में आम की कई और किस्में भी हैं, लेकिन मियांजाकी आम की वजह से ओडिशा में उन्हें प्रसिद्धि मिल रही है. सोशल मीडिया में भी उनके चर्चे हो रहे हैं.

Also Read: झारखंड में फल रहा 2.5 लाख रुपये किलो वाला आम, जानें इस जापानी नस्ल मियाजाकी में क्या है खास

मियांजाकी आम के बारे में जानें

मियांजाकी आम की जापानी किस्म है. विदेशों में इसकी जबर्दस्त मांग है, क्योंकि इसका स्वाद लाजवाब है. इसमें कई औषधीय गुण पाये जाते हैं. जापानियों की मानें, तो विश्व के इस सबसे महंगे आम का नाम ‘टायो नो टोमागो’ है. इसका अर्थ होता है – सूरज का अंडा. मियांजाकी इलाके में इसकी खेती होती है. मियांजाकी इलाके में फलने की वजह से इस विशिष्ट आम को दुनिया भर में ‘मियांजाकी’ आम के नाम से जाना जाता है. मियांजाकी सेंट्रल होलसेल मार्केट में हर साल अप्रैल में इस आम की नीलामी की जाती है.

ओडिशा में पहले भी लग चुके हैं मियांजाकी आम के पेड़

ऐसा नहीं है कि ओडिशा के भोई ने ही इस आम को लगाया है. झारखंड समेत भारत के कई राज्यों में मियांजाकी आम के पौधे लगाये जा रहे हैं. हाल ही में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में स्थित सिलीगुड़ी में आयोजित मैंगो फेस्टिवल (आम महोत्सव) में ‘मियांजाकी’ आम का प्रदर्शन किया गया था.

इसलिए इतना महंगा बिकता है मियांजाकी आम

बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मियांजाकी आम इतना महंगा क्यों बिकता है. इसमें कहा गया है कि जापान के मियांजाकी प्रांत में फलने वाला यह इरविन मैंगो वैरायटी है. इसे आमतौर पर ‘एपल मैंगो’ भी कहते हैं. बता दें कि इरविन मैंगो दुनिया भर में पाये जाते हैं और उसकी कीमत मियांजाकी आम से बहुत कम होती है. रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सिर्फ नाम की वजह से इस काम की कीमत इतनी ज्यादा नहीं होती. इसके रख-रखाव का तरीका इस आम को सभी आमों से खास बनाता है. बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक, इसे ग्रीनहाउस में रखा जाता है. समान तापमान पर रखा जाता है. जिस कमरे में इसे रखा जाता है, उसमें वेंटिलेशन की व्यवस्था होती है और हवा में बिल्कुल नमी नहीं होती.

विनय पांडा ने भी लगाया था मियांजाकी आम

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब ओडिशा में मियांजाकी आम की खेती हो रही है. भोई पहले किसान नहीं हैं, जिन्होंने अपने बगीचे में इस फल का पौधा लगाया है. पिछले साल कालाहांडी जिले के ही एक शख्स ने अपने बगीचे में मियांजाकी आम का पौधा लगाया था. आम के पौधे में मंजर के साथ दो फोटो भी शेयर किये गये थे. वर्ष 2022 में जिस शख्स के आम के मंजर का फोटो सामने आया था, उसका नाम विनय पांडा है. यह फोटो आज भी ट्विटर पर उपलब्ध है और उस पर लिखा है- विनय पांडा के बगीचे में मियांजाकी आम का पौधा और उसमें पहली बार लगे मंजर.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola