ePaper

ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र आज से, सदन की कार्यवाही के दौरान आम जनता के लिए बंद रहेंगी ये सड़कें

Updated at : 22 Sep 2023 11:04 AM (IST)
विज्ञापन
ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र आज से, सदन की कार्यवाही के दौरान आम जनता के लिए बंद रहेंगी ये सड़कें

ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू है. सत्र के दौरान अनुपूरक बजट रखा जाएगा. इसे देखते हुए विधानसभा और उसके आसपास त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है. 125 पुलिस अधिकारियों समेत 1000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. सदन की कार्यवाही के दौरान कुछ सड़कें आम जनता के लिए बंद रहेंगी.

विज्ञापन

Odisha Assembly Monsoon session: ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू है. इस मानसून सत्र के लिए विधानसभा और उसके आसपास त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत 125 पुलिस अधिकारियों सहित 1,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुनील बंसल ने गुरुवार को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. पुलिस आयुक्त सौमेंद्र प्रियदर्शी, एडीजी (कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार और निदेशक आसूचना संजीब पांडा ने डीजीपी को सत्र के लिए की गयी सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी.

तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

ओडिशा डीजीपी ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण सत्र है, जिसके दौरान अनुपूरक बजट रखा जाएगा, इसलिए विधानसभा में और उसके आसपास तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था आंतरिक, परिसर और परिधीय की गयी है. उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर पुलिस उपायुक्त सीधे पुलिस आयुक्त की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे. उन्होंने बताया कि सत्र के लिए कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों के साथ पुलिस बल की 30 प्लाटून (एक प्लाटून में 30 कर्मी शामिल होते हैं) को तैनात किया गया है.

कार्यवाही के दौरान आम जनता के लिए बंद रहेंगी ये सड़कें

डीजीपी ने कहा कि जब सदन की कार्यवाही चल रही होगी, तो विधानसभा की ओर जाने वाली सभी सड़कें आम जनता के लिए बंद रहेंगी. यातायात के सुचारू संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और अन्य अतिविशिष्ट व्यक्तियों के सदन में सुचारू आवागमन के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गयी है.

Also Read: ‘संबाद’ के संपादक सौम्य रंजन पटनायक समेत दो विधायकों को बीजद से निष्कासित किया गया

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola