28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

बिहार से ज्यादा गरमी पड़ रही है झारखंड में

रांची : अविभाजित बिहार में रांची ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करती थी, क्योंकि यहां का तापमान बिहार के अन्य जिलों के तापमान से कम होता था. फिलहाल, आलम यह है कि रांची का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के अासपास है, जो बिहार की राजधानी पटना से करीब पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है. यानी इन दिनों झारखंड […]

रांची : अविभाजित बिहार में रांची ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करती थी, क्योंकि यहां का तापमान बिहार के अन्य जिलों के तापमान से कम होता था. फिलहाल, आलम यह है कि रांची का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के अासपास है, जो बिहार की राजधानी पटना से करीब पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है. यानी इन दिनों झारखंड में बिहार से ज्यादा गरमी पड़ रही है. मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो रांची का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है.
ऐसा ही हाल झारखंड के अन्य जिलों का भी है. बोकारो का तापमान तो सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है. हालांकि, मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों तक राजधानी सहित कई जिलों में बारिश का अनुमान लगाया है. विभाग के अनुसार सोमवार व मंगलवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे. दोपहर बाद गर्जन वाले बादल बन सकते हैं. अधिकतम तापमान 37 तथा न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
झारखंड
जिला अधिकतम न्यूनतम
रांची 37.0 20.9
बोकारो 40.6 22.5
चाईबासा 41.8 23.8
डालटनगंज 38.2 24.0
जमशेदपुर 37.2 24.2
रामगढ़ 37.0 22.0
बिहार
जिला अधिकतम न्यूनतम
पटना 33.2 20.6
भागलपुर 33 20.5
छपरा 34.4 22.4
फारबिसगंज 31.6 19.2
गया 35.8 22.4
पूर्णिया 30.4 19.7

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें