Year Ender 2022: मोरबी हादसा, श्रद्धा मर्डर केस सहित इन 10 बड़ी घटनाओं ने दिल को दहलाया

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 Dec 2022 11:28 AM

विज्ञापन

साल 2022 को मोरबी पुल हादसे के रूप में हमेशा याद किया जाएगा. 30 अक्टूबर को गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बने हैंगिग ब्रिज के टूटने से करीब 135 लोगों की मौत हो गयी थी. हादसा उस समय हुआ जब कथित रूप से एक साथ 400 से अधिक लोग सवार हो गये.

विज्ञापन

साल 2022 अपने आखिरी पड़ाव पर है और कुछ ही दिन में हमसे विदा भी ले लेगा. नयी उम्मीदों और संभावनाओं से भरा नया साल 2023 दहलीज पर खड़ा है. साल 2022 विवादों से भरा रहा, तो कई घटनाओं ने दिल को दहला दिया. आइये हम साल 2022 में घटी 10 बड़ी घटनाओं पर एक नजर दौड़ाये, जिसे हमसब को पूरी तरह से प्रभावित किया.

1. मोरबी पुल हादसा

साल 2022 को मोरबी पुल हादसे के रूप में हमेशा याद किया जाएगा. 30 अक्टूबर को गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बने हैंगिग ब्रिज के टूटने से करीब 135 लोगों की मौत हो गयी थी. हादसा उस समय हुआ जब कथित रूप से एक साथ 400 से अधिक लोग सवार हो गये. मोरबी ब्रिज को 7 महीने बाद आम लोगों के लिए खोला गया था. इस मामले में संचालन का ठेका लेने वाली ओरेवा ग्रुप को जिम्मेदार ठहराया गया है.

2. देवघर रोपवे हादसा

झारखंड के देवघर में रोपवे हादसे ने देश को झकझोर कर छोड़ दिया. 10 अप्रैल को त्रिकूट पर्वत पर बना रोपवे अचानक टूटकर गिर गया. जिससे कई लोग ट्रॉली में फंस गये थे. एनडीआरएफ, आईटीबीपी और एयरफोर्स के जवानों की कड़ी मेहनत के बाद 34 लोगों को बचाया जा सका था.

Also Read: देवघर रोपवे हादसे में 11 लोगों की जान बचाने वाले पन्नालाल को सीएम हेमंत सोरेन ने किया सम्मानित

3. पीएम मोदी की सुरक्षा में चुक

5 जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोक दिया गया था. किसानों के विरोध प्रदर्शन की वजह से फ्लाईओवर में पीएम मोदी का काफीला फंस गया था. वहां से पाकिस्तान का बॉर्डर महज 20 किलोमीटर था.

4. श्रद्धा वालकर हत्याकांड

श्रद्धा वालकर मर्डर केस ने देश को हिलाकर रख दिया. दिल्ली के महरौली में श्रद्धा के बॉयफ्रेंड आफताब ने उसकी गला दबाकर पहले हत्या कर दी. उसके बाद उसके शव के 35 टुकड़े कर जंगलों में फेंक दिये. इस मामले में जांच अभी जारी है. श्रद्धा के आरोपी आफताब की पॉलीग्राफी टेस्ट और नार्को टेस्ट करायी गयी. फिलहाल आफताब तिहाड़ जेल में बंद है.

5. नूपुर शर्मा विवाद

साल 2022 में सबसे अधिक चर्चा नूपुर शर्मा और उनके बयान की हुई. नूपुर शर्मा के विवाद बयान ने पुरे देश को झकझोर कर रख दिया. टीवी डिबेट के दौरान भाजपा नेता ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी. जिसके बाद देश के कई हिस्सों में हिंसा हुई. वह मुस्लिम संगठनों और कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गईं. झारखंड की राजधानी रांची में भी हिंसा की बड़ी घटना हुई थी. जिसमें कुछ लोगों की मौत भी हुई थी. भाजपा ने नूपुर शर्मा पर कार्रवाई करते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया.

6. 7 राज्यों के चुनावी नतीजे

साल 2022 में 7 राज्यों में चुनाव हुए. जिसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भाजपा ने जीत दर्ज की, तो पंजाब में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की वापसी हुई, तो गुजरात में भाजपा ने धमाकेदार जीत दर्ज की.

7. साल 2022 में कई हस्तियों ने कहा अलविदा

साल 2022 में कई हस्तियों ने अलविदा कहा. जिसमें 17 जनवरी को बिरजू महाराज, 6 फरवरी में को लता मंगेशकर, 15 फरवरी को बप्पी लहरी का निधन हुआ. 21 सितंबर को कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने हमसब को अलविदा कह दिया.

8. पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या

साल 2022 को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए भी याद किया जाएगा. 19 मई 2022 को मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी. उनकी हत्या दिन-दहाड़े गालीमार कर कर दी गयी थी. हत्या के आरोप में लॉरेंस बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया और फिलहाल जेल में है.

9. हिजाब विवाद

साल 2022 में कर्नाटक हिजाब मामला भी काफी चर्चा में रहा. यह विवाद तब सामने आया, जब एक कॉलेज में हिजाब पहनी छात्राओं को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी. उसके बाद 5 फरवरी 2022 को कर्नाटक हाईकोर्ट ने कॉलेजों में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया. मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा.

10. कांग्रेस में गैर गांधी अध्यक्ष

साल 2022 में सबसे अधिक चर्चा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव रहा. जिसमें 24 साल बाद पार्टी को गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला. मल्लिकार्जुन खरगे ने शशि थरूर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में हराकर इतिहास रच दिया.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola