Weather News : तमिलनाडु और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना, रेड अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

सभी तटीय जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसके अलावा अन्य जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी कर दी है. आज सुबह से ही चेन्नई में भारी बारिश हो रही है.

विज्ञापन

मौसम विभाग चेन्नई के डायरेक्टर पुवईआसन ने आज कहा कि प्रदेश के सभी तटीय जिले में भारी बारिश की आशंका है. सभी तटीय जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसके अलावा अन्य जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बना हुआ है. जिसकी वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकेल और कर्नाटक और आंध्रप्रदेश के तटीय इलाके में आज भारी बारिश होगी.

Also Read: ‘पॉक्सो एक्ट में स्किन टू स्किन कॉन्टैक्ट जरूरी नहीं’, बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन अगले 24 घंटों में कमजोर होता जायेगा. कर्नाटक में अगले चार दिनों तक इस डिप्रेशन की वजह से बारिश होगी. कर्नाटक के तटीय इलाकों में आज और कल भारी बारिश की संभावना है मौसम विभाग ने तटीय इलाकों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola