Weather Forecast Today LIVE Updates : दिल्ली में शीत लहर का कहर,पारा 1.1 डिग्री सेल्सियस,एनसीआर में बढ़ा वायु प्रदूषण, जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Today LIVE Updates, Weather Predictions 1 january 2021 : उत्तर भारत के एक बड़े हिस्से में नये वर्ष के पहले दिन घना कोहरा छाया नजर आ रहा है. कई इलाकों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. देश के उत्तरी राज्यों में शीतलहर (cold wave) जारी है. दिल्ली में न्यूनतम (delhi min temp) तापमान करीब 3.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी (snowfall) के बाद उत्तरभारत में शीतलहर का प्रकोप (cold) और बढ़ गया. मौसम विभाग (IMD Alest) ने बताया कि 1 जनवरी को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal, Jharkhand, bihar, Madhya Pradesh Weather updates) के हिस्सों और ओडिशा में कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है. मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
एनसीआर में बढ़ा वायु प्रदूषण
एनसीआर के शहरों में नए साल के पहले दिन, शुक्रवार को वायु गुणवत्ता बहुत खराब हो गई. गाजियाबाद सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा, वहीं एनसीआर के ज्यादातर शहर डार्क रेड जोन में आ गए हैं, जो काफी खराब स्थिति है.
दिल्ली में नव वर्ष पर शीत लहर का कहर,पारा पिछले 15 साल में सबसे कम 1.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
दिल्ली में नव वर्ष पर शीत लहर के कहर के बीच न्यूनतम तापमान 15 साल में सबसे कम 1.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. वहीं ‘‘बेहद घने कोहरे” के कारण दृश्यता ‘‘शून्य” हो गई. इससे पहले आठ जनवरी 2006 को शहर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
अभी हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत नहीं
पंजाब एवं हरियाणा में अभी हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत नहीं मिलने जा रही है. दोनों राज्यों के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया नजर आया.
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में गलन भरी ठंड
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में गलन भरी ठंड पड़ रही है. उत्तर प्रदेश के अनेक इलाके पिछले 24 घंटे के दौरान जबर्दस्त शीतलहर की चपेट में रहे. आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार इस अवधि में मेरठ मंडल में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा आगरा, इलाहाबाद, बरेली तथा झांसी मंडलों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहे। पिछले 24 घंटे के दौरान नजीबाबाद राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को कई स्थानों पर तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज कर दिया गया. लाहौल-स्पीति जिले का प्रशासनिक केंद्र केलोंग प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. कालपा और किन्नौर में न्यूनतम तामपान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. मनाली और सोलन में क्रमश: शून्य से 1.6 और 0.7 डिग्री सेल्सियस कम तापमान रहा.
बिहार में गिरेगा पारा
बिहार में आगामी दो दिनों में रात का पारा दो से चार डिग्री के बीच गिरने के आसार हैं. इस दौरान मध्यम तेज गति से हवा भी चलने की आशंका हैं. हालांकि, दिन के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आने वाला है. नये साल के स्वागत में मौसम भी मेहरबान होने जा रहा है. साल की शुरुआत सुहाने दिन के साथ होने वाली है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए