Weather Forecast Updates: बिहार-झारखंड सहित इन राज्‍यों में होगी बारिश, जानें देश के अन्य राज्यों का हाल

Updated:
विज्ञापन

Gurugram: People sit around a bonfire to warm themselves on a winter morning, in Gurugram, Friday, Dec. 10, 2021. (PTI Photo)(PTI12_10_2021_000106B)

Weather Forecast LIVE Updates: झारखंड में बारिश के बाद ओले गिरे जिसके बाद से ठंड में इजाफा हो गया है. इधर दिल्ली-बिहार-यूपी सहित देश के अन्‍य राज्‍यों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी हिमपात-बारिश के बाद धूप खिली पर राहत नहीं

हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी हिमपात व बारिश के बाद शनिवार को धूप निकली. हालांकि, जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है. ऊपरी शिमला सहित जनजातीय क्षेत्रों का संपर्क शेष विश्व से कटा हुआ है. प्रदेश में 603 मार्ग यातायात के लिए बंद हैं. 1631 ट्रांसफार्मर खराब होने से कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है. प्रदेश में 138 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं. जनजातीय क्षेत्रों में पाइपों में पानी जम गया है. इन क्षेत्रों में बर्फ के ढेर लगे हैं और लोग घरों में कैद हैं. वहीं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी बाधित हुई है.

कश्मीर में बारिश, बर्फबारी का अनुमान

जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट के बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में घाटी में अलग-अलग जगहों पर बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पारा शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. वहीं, उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की-रिजॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड हुआ.

सिक्किम और उत्तरी बंगाल के कई हिस्सों में हुई ताजा बर्फबारी

सिक्किम और निकटवर्ती उत्तरी बंगाल के कई हिस्सों में हुई ताजा बर्फबारी के कारण हिमालयी और दुआर्स क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को बताया कि गंगटोक और उसके आस-पास के ऊपरी इलाकों, दक्षिण सिक्किम के रालांग और रवांगला, पश्चिम सिक्किम के चेवांगभांजयांग, ओखरे, हिले एवं बरसे और उत्तरी सिक्किम के कई इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को तड़के बर्फबारी हुई.

मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ

गंगटोक में भारत मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक गोपीनाथ राहा ने कहा कि मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ था. स्थिति में शनिवार शाम से सुधार होने की उम्मीद है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि गंगटोक में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गंगटोक-ताडोंग स्टेशन में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

लावा में भी बर्फबारी

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के दार्जिलिंग, चातकपुर, घूम, संदकफू एवं फालुत और पड़ोसी कलिम्पोंग जिले के लावा में भी बर्फबारी हुई. दुआर्स क्षेत्र के जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार जिलों में सर्द हवाओं के साथ बारिश हुई। कोहरा छाए रहने और कम दृश्यता के कारण लोगों को घरों में ही रहने पर मजबूर होना पड़ा.

सिक्किम, उत्तरी बंगाल में बर्फबारी

सिक्किम और निकटवर्ती उत्तरी बंगाल के कई हिस्सों में हुई ताजा बर्फबारी के कारण हिमालयी और दुआर्स क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को बताया कि गंगटोक और उसके आस-पास के ऊपरी इलाकों, दक्षिण सिक्किम के रालांग और रवांगला, पश्चिम सिक्किम के चेवांगभांजयांग, ओखरे, हिले एवं बरसे और उत्तरी सिक्किम के कई इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को तड़के बर्फबारी हुई.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola