Video: दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन से निकलकर भाग रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़ाकर दबोचा

Updated:
विज्ञापन

नजर बचाकर भाग रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़ाकर पकड़ा.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर स्क्रीनिंग के बाद युवक अचानक से नजर बचाकर भागने की कोशिश करने लगा. CISF जवान ने सक्रियता दिखाते हुए संदिग्ध को दौड़ाकर दबोचा. इसके बाद उससे पूछताछ की गई.

विज्ञापन

Delhi Jama Masjid Metro Station : दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान CISF के जवानों ने एक संदिग्ध यात्री को पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि बैग की एक्स-रे स्क्रीनिंग के दौरान उसमें एक घनी वस्तु दिखाई दी. इसके बाद यात्री ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने स्टेशन के एग्जिट गेट के पास उसे दबोच लिया.

विज्ञापन
View on Instagram

अंडरगारमेंट के सिले हिस्से में मिला पदार्थ

CISF के मुताबिक, यात्री के सामान की तलाशी लेने पर उसके अंडरगारमेंट के सिले हुए हिस्से में एक अज्ञात ठोस पदार्थ छिपा मिला. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बरामद पदार्थ क्या है और उसे छिपाकर ले जाने की वजह क्या थी.

खुद को कुआलालंपुर का NRI बताया

पूछताछ के दौरान यात्री ने खुद को मलेशिया के कुआलालंपुर में रहने वाला अनिवासी भारतीय (NRI) बताया. सुरक्षा बलों ने संदिग्ध यात्री और बरामद सामान को आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस बरामद पदार्थ की पहचान करने और पूरे मामले की जांच में जुटी है. जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा कि पदार्थ क्या था और यात्री उसे अपने साथ क्यों ले जा रहा था. अभी इस मामले में किसी गलत मंशा की पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: कौन है अनिल पंडित? 2023 तक कोई केस नहीं, अब लॉरेंस गैंग के इशारे पर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का आरोप

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट: 16 साल की रेप पीड़िता को 31 हफ्ते के गर्भपात की मंजूरी; मां ने लगाई थी गुहार- 'बेटी गहरे सदमे में चली जाएगी'

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola