Vande Bharat Train : वंदे भारत एक्सप्रेस में अब नहीं छलकेगा पानी! जानें इस बार क्या किया गया है सुधार

Updated:
विज्ञापन

Rajkot: BJP leaders welcome Jamanagar-Ahmedabad Vande Bharat train as it arrives in Rajkot, Sunday, Sept. 24, 2023. 9 new Vande Bharat trains were launched on Sunday. (PTI Photo(PTI09_24_2023_000293B)

Vande Bharat Train : पीएम मोदी ने 11 राज्यों के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली नौ ‘वंदे भारत’ रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास की गति व पैमाना 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं से मेल खाता है. जानें इस बार पहले से ज्यादा क्या दी गई है सुविधा

विज्ञापन
undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया जिसमें यात्रियों के सुझाव के आधार पर कुछ नयी सुविधाएं जोड़ी गई हैं ताकि यात्रा को और आरामदायक बनाया जा सके. सीट के झुकाव से लेकर पानी को छलक कर बाहर आने से रोकने के लिए बेसिन की गहराई बढ़ाने तक की छोटी से छोटी जरूरत का कोच निर्माता ने बारीकी से ध्यान रखा है.

विज्ञापन
undefined

रेलवे ने पहली बार नारंगी रंग की वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन कासरगोड से तिरुवंतनपुरम के बीच शुरू किया है. भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोगों की भारी मांग पर इस मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया गया है. उन्होंने बताया कि अगले दो महीने में नौ और नारंगी रंग की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू होने की उम्मीद है.

undefined

यात्रियों के सुझाव के बाद ट्रेन में जो बदलाव किए गए हैं उनमें सीट का झुकाव 17.31 डिग्री से बढ़ाकर 19.37 डिग्री किया जाना और सीट में लगे गद्दों को और ठोस बनाना शामिल है. इसी के साथ एक्जिक्यूटिव श्रेणी की सीट का रंग लाल से बदलकर सुकून देने वाले नीले रंग का कर दिया गया है. नयी वंदे भारत ट्रेन में मोबाइल चार्जर प्वांइट को अधिक सुलभ बनाने के लिए उसे सीट के नीचे दिया गया है और एक्जिक्यूटिव श्रेणी की आखिरी सीट के लिए भी पैर फैलाने के लिए और जगह दी गई है.

undefined

नयी ट्रेन में जिन सुविधाओं में सुधार किया गया है उनमें शौचालय की बेसिन की गहराई को बढ़ाना शामिल है ताकि पानी बाहर नहीं छलके, शौचालय में बेहतर रोशनी के लिए 1.5 वॉट के बल्ब के स्थान पर 2.5 वॉट का बल्ब लगाया गया है, बेहतर पकड़ के लिए शौचालय के हैंडल में अधिक झुकाव और नल में बदलाव किया गया है.

undefined

नई सुविधाओं में दिव्यांग यात्रियों की व्हील चेयर के लिए सुरक्षित स्थान का प्रावधान शामिल है. इसके अलावा पहले से बेहतर अग्नि संवेदक लगाए गए हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola