ePaper

उत्तरकाशी टनल में फंसे 41 मजदूरों का CCTV वीडियो आया सामने, देखें, पिछले 10 दिनों से कैसे कर रहे सर्वाइव?

Updated at : 21 Nov 2023 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तरकाशी टनल में फंसे 41 मजदूरों का CCTV वीडियो आया सामने, देखें, पिछले 10 दिनों से कैसे कर रहे सर्वाइव?

**EDS: BEST QUALITY AVAILABLE; IMAGE VIA @pushkardhami ON TUESDAY, NOV. 21, 2023** Uttarkashi: Workers trapped inside the under-construction tunnel between Silkyara and Dandalgaon on the Brahmakhal-Yamunotri national highway, in Uttarkashi district. The visuals were captured using an endoscopic camera sent in through the alternative 6-inch food pipeline. (PTI Photo)(PTI11_21_2023_000012B)

मलबे को आर-पार भेदकर डाली गयी छह इंच व्यास वाली पाइपलाइन के जरिए सोमवार रात को श्रमिकों तक खिचड़ी भेजी गयी. खिचड़ी को चौड़े मुंह वाली प्लास्टिक की बोतलों में पैक कर श्रमिकों तक पहुंचाया गया.

विज्ञापन
undefined

उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में पिछले 10 दिन से 41 मजदूर फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस बीच सुरंग में फंसे मजदूरों के सुरक्षित होने को लेकर अच्छी खबर सामने आई. सुरंग में फंसे मजदूरों को पहला सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें सभी मजदूर स्वस्थ्य लग रहे हैं.

undefined

एंडोस्कोपिक फ्लैक्सी कैमरा के जरिए मजदूरों का वीडियो आया सामने

छह इंच की पाइपलाइन के जरिए खिचड़ी भेजने के कुछ घंटों बाद बचावकर्मियों ने मंगलवार तड़के उन तक एक कैमरा (एंडोस्कोपिक फ्लैक्सी कैमरा) भेजा और उनके सकुशल होने का पहला वीडियो जारी किया. आधिकारिक सूत्रों द्वारा उपलब्ध इस वीडियो में श्रमिक सुरंग में एक साथ खड़े और एक-दूसरे से बात करते दिखाई दे रहे हैं.

undefined

छह इंच वाली पाइपलाइन के जरिए मजदूरों तक पहुंचाई गई खिचड़ी

मलबे को आर-पार भेदकर डाली गयी छह इंच व्यास वाली पाइपलाइन के जरिए सोमवार रात को श्रमिकों तक खिचड़ी भेजी गयी. खिचड़ी को चौड़े मुंह वाली प्लास्टिक की बोतलों में पैक कर श्रमिकों तक पहुंचाया गया. सुरंग में चलाए जा रहे बचाव अभियान के प्रभारी कर्नल दीपक पाटिल ने बताया कि इस पाइपलाइन से दलिया, खिचड़ी, कटे हुए सेब और केले भेजे जा सकते हैं.

undefined

श्रमिकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछने वाले चिकित्सक प्रेम पोखरियाल ने बचावकर्मियों को सलाह दी है कि मंगलवार को उन्हें भोजन में मूंग दाल की खिचड़ी भेजी जाए जिसमें सोया बड़ी और मटर शामिल हों. इसके अलावा उन्होंने केला भेजने की भी सलाह दी है.

undefined

वॉकी-टॉकी से हुई मजदूरों से बात

बचाव अभियान में जुटे सुरक्षा कर्मचारी निपू कुमार ने कहा कि संचार स्थापित करने के लिए पाइप लाइन में एक वॉकी-टॉकी और दो चार्जर भी भेजे गए हैं. वॉकी-टॉकी की मदद से मजदूरों से बात भी हुई है.

undefined

अमेरिकन ऑगर मशीन से मजदूरों को निकाला जाएगा बाहर

श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए कई दिशाओं से किए जा रहे प्रयासों के तहत भारतीय वायुसेना ने एक सी-17 और दो सी-130जे सुपर हरक्यूलिस परिवहन विमान से 36 टन वजनी मशीनें पहुंचा दी हैं. इस बीच, सूत्रों ने बताया कि सिलक्यारा सुरंग की ओर से अमेरिकन ऑगर मशीन से ‘निकलने का रास्ता’ बनाने का कार्य फिर शुरू होने वाला है. दिल्ली से आई अभियांत्रिकी टीम ने शुक्रवार दोपहर किसी कठोर सतह से टकराने के बाद रुकी इस मशीन के कलपुर्जे बदल दिए हैं.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola