बेंगलुरु: स्विमिंग पूल में नहाने उतरे थे दो विदेशी नागरिक, करंट लगने से हो गई मौत

Updated:
विज्ञापन

स्विमिंग पूल में करंट, सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेंगलुरु के एक लग्जरी होटल में स्विमिंग पूल में करंट उतरने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई. बचाव में उतरे कर्मचारी की हालत स्थिर बताई जा रही है.

विज्ञापन

Bengaluru Hotel Pool Current: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक लग्जरी होटल में स्विमिंग पूल के पानी में करंट उतरने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई. हादसा शुक्रवार शाम को कॉनराड होटल में हुआ. दोनों को बचाने के लिए पूल में कूदे कर्मचारी राहुल तिवारी भी घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है.

विज्ञापन

नहाते समय पानी में महसूस हुआ करंट

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 5:11 बजे अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थाइस, जुराज होर्वाट और अमेरिकी नागरिक मैथ्यूज डेसेंटिस स्विमिंग पूल में नहाने पहुंचे थे. इसी दौरान डेसेंटिस को पानी में बिजली का करंट महसूस हुआ. वह किसी तरह पूल से बाहर निकले और वहां मौजूद पूल अटेंडेंट राहुल तिवारी को इसकी जानकारी दी.

दो विदेशी नागरिकों को नहीं बचा सके पूल अटेंडेंट

सूचना मिलते ही राहुल तिवारी दोनों अन्य लोगों को बचाने के लिए पूल में कूद गए. हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी. तीनों के साथ राहुल को भी अस्पताल ले जाया गया. वे शाम करीब 5:45 बजे मणिपाल अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों के मुताबिक, अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थाइस को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था. जुराज होर्वाट को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्हें भी नहीं बचाया जा सका.

ये भी पढ़ें: INDIA Bloc Rally LIVE: रामलीला मैदान पर बढ़ने लगी प्रदर्शनकारियों की भीड़; कैपेसिटी 50 हजार की, विपक्ष को है 10 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद

डॉक्टरों ने बताई मौत की वजह

मणिपाल अस्पताल के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग की प्रमुख डॉ. माबेल वासनाइक ने बताया कि दोनों विदेशी नागरिकों की मौत बिजली का करंट लगने से हुई. हादसे में बचे अमेरिकी नागरिक मैथ्यूज डेसेंटिस को सिरदर्द और सदमे की शिकायत थी. शनिवार को उनकी हालत स्थिर थी और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की संभावना थी.

बचाव की कोशिश में घायल कर्मचारी की हालत स्थिर

पूल अटेंडेंट राहुल तिवारी भी अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है, हालांकि उन्हें दर्द की शिकायत थी. किसी संभावित फ्रैक्चर की जांच के लिए एक्स-रे कराने की बात कही गई. अस्पताल के एक सूत्र के मुताबिक, हादसे के बाद राहुल गहरे सदमे में हैं. उन्हें इस बात का दुख है कि वह दोनों लोगों को बचा नहीं सके.

होटल प्रबंधन ने जांच में सहयोग का दिया भरोसा

कॉनराड बेंगलुरु के प्रवक्ता ने शनिवार को जारी बयान में घटना पर दुख जताया. होटल प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों और प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की. साथ ही कहा कि हादसे का कारण अभी स्थापित नहीं हुआ है और स्थानीय अधिकारियों की विस्तृत जांच जारी है. होटल ने जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है.

Lufthansa ने क्रू मेंबर्स के लिए मांगा दूसरा होटल

जर्मन मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थाइस को फ्लाइट कैप्टन बताया गया था. हालांकि, लुफ्थांसा ने स्पष्ट किया कि वह बेंगलुरु पहुंचे विमान के क्रू मेंबर थे और हादसा उनके लेओवर के दौरान हुआ. बताया गया कि जब अन्य क्रू मेंबर आराम कर रहे थे, तब थाइस स्विमिंग पूल में गए थे.

हादसे से सदमे में हैं दूसरे क्रू मेंबर्स

जर्मन मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के बाद विमान के बाकी क्रू मेंबर भी गहरे सदमे में हैं और उन्हें मनोवैज्ञानिक सहायता दी जा रही है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लुफ्थांसा के क्रू मेंबर्स ने इस घटना के बाद बेंगलुरु में अपने होटल का ठिकाना बदलने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola