Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में केसीआर की नजर, मोदी के गढ़ में रोचक होगा मुकाबला

तेलंगाना के मुख्यमंत्री और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष चंद्रशेखर राव (केसीआर) नयी पार्टी की शुरुआत करके राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने पर विचार कर रहे हैं, हालांकि इस विचार को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है.
गुजरात में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है. जिसको लेकर बीजेपी सहित कई विपक्षी पार्टियों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. गुजरात में आम आदमी पार्टी के अलावा इस बार साउथ के दिग्गज नेता चंद्रशेखर राव (केसीआर) भी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं. केसीआर ने इसके संकेत भी दे दिये हैं. अगर ऐसा होता है भाजपा और नरेंद्र मोदी के गढ़ में चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प होगा.
नयी पार्टी की शुरुआत कर राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने की तैयारी में केसीआर
तेलंगाना के मुख्यमंत्री और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष चंद्रशेखर राव (केसीआर) नयी पार्टी की शुरुआत करके राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने पर विचार कर रहे हैं, हालांकि इस विचार को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है. ऐसी अटकलें हैं कि अक्टूबर में दशहरा उत्सव के अवसर पर योजना की घोषणा की जा सकती है. टीआरएस विधायक और मंचेरियल जिला इकाई के अध्यक्ष बालका सुमन ने कहा, हम, विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, केसीआर से अपील करते हैं कि उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश करना चाहिए और एक राष्ट्रीय पार्टी शुरू करनी चाहिए.
Also Read: Gujarat Election 2022: भाजपा के गढ़ गुजरात पर ‘आप’ की नजर, अरविंद केजरीवाल ने लिया ये फैसला
केसीआर इन नामों से बना सकते हैं राष्ट्रीय पार्टी
ऐसी खबर आ रही है कि केसीआर राष्ट्रीय राजनीति में उतरने के लिए भारत राष्ट्रीय समिति (बीआरएस), उज्ज्वल भारत पार्टी और नया भारत पार्टी जैसे कुछ नामों पर चर्चा कर चुके हैं और आने वाले दिनों में इसी पर मुहर लग सकता है.
गुजरात सहित देश के कई राज्यों में चुनाव लड़ने की तैयारी में केसीआर
ऐसी खबर है कि केसीआर ने गुजरात विधानसभा चुनाव में उतरने की मन बना लिया है. नयी पार्टी बनाकर गुजरात सहित दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयारी भी करने का निर्देश दे दिया है. उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा, वैसे नेताओं की पहचान करें और विधानसभा चुनाव के साथ-साथ लोकसभा चुनाव 2024 में भी अपने उम्मीदवार उतारें. इन राज्यों के सहारे केसीआर राष्ट्रीय राजनीति में उतरने की तैयारी में हैं.
कैसे होगी राष्ट्रीय राजनीति में केसीआर की एंट्री
राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के लिए केसीआर को लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में चार या उससे अधिक राज्यों में कुल वैध वोटों का कम से कम 6 प्रतिशत प्राप्त करना होगा. एक बार राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाने के बाद उसका अपना एक प्रतीक होगा, जो देशभर में अपने उम्मीदवारों को आवंटित किया जा सकेगा.
राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के लिए केसीआर और उनकी पार्टी को करना पड़ सकता है 2026 का इंतजार
अगर केसीआर और उनकी पार्टी को राष्ट्रीय दर्जा प्राप्त करने के लिए 2026 का इंतजार करना पड़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि चुनाव आयोग हर 10 साल में पार्टियों की राष्ट्रीय स्थिति की समीक्षा करता है. पिछली बार समीक्षा 2016 में की गयी थी.
केसीआर ने कई गैर भाजपा और गैर कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात की
चंद्रशेखर राव ने नीतीश कुमार, शरद पवार, उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन सहित कई गैर-भाजपा, गैर-कांग्रेसी विपक्षी नेताओं से मुलाकात की और भाजपा की कथित जनविरोधी नीतियों और देश में गुणात्मक परिवर्तन लाने पर चर्चा की. इस साल जून में राव ने टीआरएस नेताओं के साथ एक राष्ट्रीय पार्टी बनाने के विचार पर चर्चा की थी, हालांकि इस विचार पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया था, तब टीआरएस के सूत्रों ने यह बात कही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










