Tripura Election: मतदाता सूची में नहीं है नाम या किसी और ने डाल दिया वोट, जानें फिर क्या करें?
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 16 Feb 2023 12:37 PM
Tripura Election 2023: चुनाव आयोग के नियम के अनुसार ऐसा कोई भी शख्स वोट नहीं डाल सकता है, जिसका नाम मतदाता सूची में नही है. अगर आप जबरन वोट डालने की कोशिश करते हैं, तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है.
Tripura Election 2023: त्रिपुरा में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगा. इसके लिए पूरी तैयारी हो चुकी है. मतदान के लिए 3,337 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. वोटिंग के लिए सभी मतदान केंदों में सुरक्षाबल की तैनाती कर दी गयी है. कई बार लोग जब अपने मताधिकार का प्रयोग करने पोलिंग बुथ पर जाते हैं, तो उन्हें पता चलता है कि उनका वोट पहले से पड़ चुका है या फिर मतदाता सूची में उनका नाम ही नहीं है. तो आइये जानें ऐसी स्थिति में हम क्या कर सकते हैं.
मतदाता सूची में नाम नहीं तो क्या डाल पायेंगे वोट
जब आप चुनाव में वोटिंग के लिए निकल रहे हैं, तो सबसे पहले आपको मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर लेना चाहिए. क्योंकि अगर सूची में नाम नहीं है, तो आपको वोट करने से रोक दिया जाएगा. क्योंकि चुनाव आयोग के नियम के अनुसार ऐसा कोई भी शख्स वोट नहीं डाल सकता है, जिसका नाम मतदाता सूची में नही है. अगर आप जबरन वोट डालने की कोशिश करते हैं, तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है. चुनाव आयोग बीच-बीच में मतदाता सूची में नाम डालवाने के लिए कैंप लगाता रहता है. वैसे में हर नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वोटिंग से पहले अपना नाम मतदाता सूची में डलवा ले.
अगर किसी ने आपका वोट डाल दिया, तो क्या करें
आप वोटिंग के लिए मतदान केंद्र जाते हैं और वहां पहुंचकर आपको यह जानकारी दी जाती है कि आपका वोट पहले से ही पड़ चुका है. तो वैसी स्थिति में आप इसकी शिकायत पीठासीन अधिकारी से कर सकते हैं. अगर आपकी शिकायत सही साबित होती है, तो पीठासीन अधिकारी आपको टेंडर वोट डलवा सकता है. इसके लिए अधिकारी आपके दस्तावेजों की पूरी जांच करेंगे. अगर दस्तावेज सही साबित होते हैं, तो आपको टेंडर वोट डालने की अनुमति मिल जाएगी, लेकिन अगर दावा गलत साबित होता है, तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.
28.13 लाख मतदाता करेंगे 259 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
कुल मिलाकर 13.53 लाख महिलाओं सहित 28.13 लाख मतदाता 259 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें से 20 महिलाएं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










