Tripura Election 2023 : डबल इंजन की सरकार ने त्रिपुरा की तकदीर और तस्वीर बदली, बोले जेपी नड्डा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 03 Feb 2023 2:20 PM
Tripura Election 2023 : डबल इंजन की सरकार ने त्रिपुरा की तकदीर और तस्वीर को बदल दिया है. इस रैली में भारी संख्या में आपका जुटना ये संदेश दे रहा है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रैली में कही ये बात
Tripura Election 2023 : त्रिपुरा में BJP का चुनावी अभियान शुरू हो गया है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अमरपुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया और अपने विरोधियों को घेरा. रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि 9 साल पहले भारत कैसा था ? घुटने टेकने वाला भारत था, फैसला नहीं लेने वाला भारत था, भ्रष्टाचारी देशों में शामिल था, आए दिन भ्रष्टाचार हुआ करते थे लेकिन पिछले 9 साल में ये आकांक्षाओं का भारत बन गया है. भारत अब दुनिया में खुद को स्थापित करते हुए मज़बूत राष्ट्र दिखता है.
Also Read: Tripura Assembly Election: भाजपा 55 और आईपीएफटी 5 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, उम्मीदवारों की हुई घोषणा
आगे रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने त्रिपुरा की तकदीर और तस्वीर को बदल दिया है. इस रैली में भारी संख्या में आपका जुटना ये संदेश दे रहा है कि त्रिपुरा विकास के पथ पर आगे बढ़ चुका है और अब ये नहीं रुकेगा.
विपक्ष पर करारा प्रहार
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के शासन में, कम्युनिस्टों के शासन में हमेशा भ्रष्टाचार, हिंसा, धोखाधड़ी और न जाने क्या-क्या होता था. वे दोनों अब एक साथ खड़े हो गये हैं, दोनों भ्रष्ट हैं. लेकिन त्रिपुरा को भ्रष्टाचार और कुशासन के चंगुल से बचाने के लिए भाजपा आगे आयी है. उन्होंने कहा कि पांच साल पहले, त्रिपुरा उग्रवाद, हिंसा, बंद, हड़ताल और आतंकवाद की भूमि थी. लेकिन अब भाजपा के शासन में त्रिपुरा शांति, विकास और समृद्धि वाला राज्य बन गया है.
आदिवासी आबादी को सशक्त बनाने में पीएम मोदी ने अहम भूमिका
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि पीएम आवास योजना से माध्यम से गरीब लोगों को आवास की सुविधा प्रदान की गयी है. देश की आदिवासी आबादी को सशक्त बनाने में पीएम मोदी ने अहम भूमिका निभायी है. केंद्र सरकार समाज के हर वर्ग का ध्यान रखती रही है. यह बजट भारत को एक ‘विकसित देश’ बनने में मदद करेगा और त्रिपुरा राज्य के समग्र विकास के अवसर प्रदान करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










