दिल्ली आने वाली 28 से ज्यादा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट से पहले यात्री चेक करें लिस्ट
ट्रेन (File Photo)
दिल्ली में 10 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शनों के बीच रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का आदेश दिया है.
रेलवे के 9 अक्टूबर को जारी आदेश के मुताबिक, 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच इन दोनों स्टेशनों पर पहुंचने वाली निर्धारित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी. इस फैसले से दिल्ली आने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है.
TOI के मुताबिक रेलवे के कोचिंग निदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दोनों रेलवे स्टेशनों के आसपास सड़क पर भारी जाम लगने की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.
आदेश के मुताबिक, 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली और 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली निर्धारित ट्रेनें शुरुआती स्टेशन से ही रद्द रहेंगी.

ये भी पढ़ें: Video: क्या प्रदर्शन में जाने से मना कर रहा है प्रशासन? वायरल वीडियो में देखिए मस्जिद के अंदर पुलिस ने क्या कहा
हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने यह पुष्टि नहीं की है कि ट्रेनों को रद्द करने का फैसला मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्तावित विरोध प्रदर्शनों के कारण लिया गया है. ऐसे में यात्रियों को अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी आधिकारिक रेलवे माध्यमों से जांचने की सलाह दी जाती है.
कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट यहां देखें-




Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए