गुजरात चुनाव 2022: BJP का प्रचार करने वाले विदेशी नागरिकों पर TMC ने की कार्रवाई की मांग, जानें मामला
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 24 Nov 2022 1:56 PM
टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले ने चुनाव आयोग को लिखे एक पत्र में कहा,यह भारतीय चुनाव में विदेशी हस्तक्षेप के समान है जो एक गंभीर मामला है. जानें भाजपा के ट्विटर हैंडल से क्या किया गया ट्वीट
Gujarat Election 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज हो चला है. इस बीच प्रचार को लेकर एक विवाद सामने आया है. दरअसल भाजपा ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें कुछ विदेशी नागरिक नजर आ रहे हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रतिक्रिया सामने आयी है. पार्टी प्रवक्ता ने साकेत गोखले ने इस बाबत चुनाव आयोग को पत्र लिखा है और “विदेशी नागरिकों” के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है, जो वीडियो में भाजपा का स्कार्फ पहने नजर आ रहे हैं और पार्टी का प्रचार करते दिख रहे हैं.
टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले ने चुनाव आयोग को लिखे एक पत्र में कहा,यह भारतीय चुनाव में विदेशी हस्तक्षेप के समान है जो एक गंभीर मामला है. यह जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के साथ-साथ भारत के वीजा कानूनों का पूरी तरह से उल्लंघन है. भाजपा गुजरात के ट्विटर हैंडल से जो वीडियो शेयर किया गया है, उसमें विदेशी मूल के कुछ लोग चुनावी राज्य गुजरात में भगवा पार्टी के लिए प्रचार करते दिख रहे हैं. ये लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम की सराहना करते वीडियो में देखे जा सकते हैं.
Shocking:
Foreigners are being used by BJP for campaigning in Gujarat in complete violation of election laws. Also, the foreigners sound Russian raising serious questions of interference in elections.
Have written to ECI demanding URGENT action. @SpokespersonECI @CEOGujarat pic.twitter.com/Kha1YIVPet
— Saket Gokhale MP (@SaketGokhale) November 24, 2022
यदि आपको याद हो तो 2019 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बांग्लादेशी अभिनेता फिरदौस अहमद का वीजा रद्द कर दिया, जिन्होंने टीएमसी की एक रैली में भाग लिया था. अभिनेता फिरदौस अहमद के रैली में शिरकत करने पर खूब बवाल मचा था.
https://twitter.com/BJP4Gujarat/status/1595452790385807362
आपको बता दें कि गुजरात में दो चरण में चुनाव होने हैं. पहले चरण का मतदान एक दिसंबर को होगा जबकि दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. चुनाव का रिजल्ट आठ दिसंबर को आएगा. इस बार गुजरात का चुनाव रोचक हो चला है. दरअसल गुजरात में इस बार कांग्रेस और भाजपा के अलावा आम आदमी पार्टी यानी आप भी चुनावी दंगल में है जो सभी सीट से अपने उम्मीदवार उतार रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










