ट्रेन की चपेट में आने से बाघ की मौत, रेलवे ट्रैक पर सुबह मिला शव

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से बाघ की मौत ( सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

करीब 6 से 8 साल का स्वस्थ बाघ रेलवे ट्रैक पार करते समय पालक्काड से तूतीकोरिन जा रही पालारुवी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया. हादसा पूलांकुडियिरुप्पु के पास अरियंकावु और भगवतीपुरम रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ. इस हादसे में बाघ की मौत हो गई.

विज्ञापन

तमिलनाडु के शेनकोट्टई-अरियंकावु घाट सेक्शन में बुधवार (4 नवंबर 20126) की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से बाघ की मौत हो गई. घटना की जानकारी सुबह 3 बजे के बाद सामने आई, जब रेलवे ट्रैक से गुजर रहे लोगों ने बाघ का शव देखा. बाघ के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे. इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई.

विज्ञापन

सूचना मिलने पर जिला वन अधिकारी आर. राजमोहन, टेनकासी के सहायक वन संरक्षक नेल्लैयागम और वन विभाग के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बाघ के शरीर पर लगी चोटों की जांच की.

ये भी पढ़ें: Video: घर के दरवाजे पर सिलेंडर रखते ही जोरदार धमाका, दीये की लौ से लगी आग; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

मौके पर किया गया पोस्टमार्टम

वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल पर ही बाघ का पोस्टमार्टम किया. इसके बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार बाघ के शव का मौके पर ही दाह संस्कार कर दिया गया.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बाघ रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया. घटना के बाद वन विभाग ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई पूरी की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola