ePaper

Corona 3rd Wave In India : देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आयेगी, सलाहकार वैज्ञानिक ने सरकार को किया आगाह

Updated at : 06 May 2021 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
Corona 3rd Wave In India : देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आयेगी, सलाहकार वैज्ञानिक ने सरकार को किया आगाह

सार्स-सीओवी2 और उत्परिवर्तित हो रहा है ऐसी पूरी संभावना है कि कोरोना की एक और लहर आयेगी इसके लिए तैयार रहना चाहिए. इस वक्त कोरोना संक्रमण की वजह से जो हालात है उसे लेकर पहले से तैयारी नहीं की गयी थी इसका सबसे बड़ा कारण रहा कि किसी को यह अंदाजा नहीं था कि संक्रमण के मामले इतनी तेजी से सामने आयेंगे. संक्रमण इतना तेज होगा लेकिन हमें तीसरी लहर के लिए तैयारी पूरी कर लेनी चाहिए और सतर्क रहना चाहिए.

विज्ञापन

देश में कोरोना संक्रमण का खतरा कम नहीं हुआ है. प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजयराघवन ने संकेत दिये हैं कि कोरोना की एक और लहर आ सकती है जिसके लिए भारत को पहले से तैयार रहना चाहिए उन्होंने यह साफ कहा कि हमें यह अंदाजा नहीं था कि दूसरी लहर इतनी खतरनाक होगी. इस बार हमें पहले से तैयार रहना होगा ताकि संक्रमण से अच्छी तरह निपटा जा सके.

Also Read: छत्तीसगढ़ में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन पर लग गयी रोक, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

उन्होंने कहा, सार्स-सीओवी2 और उत्परिवर्तित हो रहा है ऐसी पूरी संभावना है कि कोरोना की एक और लहर आयेगी इसके लिए तैयार रहना चाहिए. इस वक्त कोरोना संक्रमण की वजह से जो हालात है उसे लेकर पहले से तैयारी नहीं की गयी थी इसका सबसे बड़ा कारण रहा कि किसी को यह अंदाजा नहीं था कि संक्रमण के मामले इतनी तेजी से सामने आयेंगे. संक्रमण इतना तेज होगा लेकिन हमें तीसरी लहर के लिए तैयारी पूरी कर लेनी चाहिए और सतर्क रहना चाहिए.

कोरोना संक्रमण की वजह से देश में लाखों लोगों की जान चली गयी कोरोना लोग इस संक्रमण का शिकार हो गये हैं ऐसे में निगरानी और टीके को भी समय के साथ अपडेट करना जरूरी है. रणनीति में बदलाव के साथ तैयार होना आवश्यक है.

Also Read: Lockdown in India Update: देश के किन- किन राज्यों में लागू है पाबंदिया, कबतक कहां लगा है लॉकडाउन ?

के. विजयराघवन कहा, दूसरी लहर के इतने मजबूत होने के पीछे कई कारण है कोविड-19 के नये प्रकार पिछली बार की तुलना में इस बार संक्रमण के लक्षणों में भी फर्क देखा गया. संक्रमण से बचाव के लिए अपनाये जाने वाले उपायों में भी कमी आयी जिसका असर भी संक्रमण पर साफ दिखा ‘‘वायरस के उच्च स्तर के प्रसार को देखते हुए तीसरी लहर आना तय है लेकिन यह कब आयेगी, कितनी खतरनाक होगी यह अभी से कहना मुश्किल है. हमें इसके लिए तैयार रहने की जरूरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola