Video: 'वन किस, लिप किस, प्लीज-प्लीज', विदेशी यूट्यूबर से ऑटो चालक ने की गंदी हरकत
महिला यूट्यूबर से ऑटो चालक ने की बदसलूकी (Photo/Social Media)
राजस्थान के उदयपुर में घूमने आई एक थाईलैंड की यूट्यूबर के साथ ऑटो रिक्शा चालक ने बदसलूकी का मामला सामने आया है. आरोपी ने महिला से बार-बार 'लिप किस' करने की मांग की. महिला के कई बार मना करने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया.
यूट्यूबर ने ऑटो चालक की हरकत का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
यह घटना उस समय हुई, जब महिला उदयपुर नगर निगम की ओर से टाउन हॉल में आयोजित मेले में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की लाइवस्ट्रीमिंग कर रही थी. इसी दौरान ऑटो चालक उसके पास पहुंचा और उससे किस करने की मांग करने लगा.
फोटो खिंचवाने के बाद करने लगा 'लिप किस' की मांग
वीडियो में दिखाई देता है कि आरोपी पहले महिला से उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए कहता है. महिला इसके लिए राजी हो जाती है. इसके बाद ऑटो चालक उससे 'लिप किस' करने की मांग करता है. उसकी बात सुनकर महिला असहज हो जाती है और 'ईव' कहकर अपनी नाराजगी जाहिर करती है.
View on Instagram
दो दिन तक ऑटो से शहर घुमा रहा था आरोपी
इंडिया टुडे ने रिपोर्ट्स के हवाले से बताया है कि महिला 13 नवंबर को उसी ऑटो रिक्शा से टाउन हॉल स्थित नगर निगम मेले में पहुंची थी. वह उदयपुर घूमने के लिए ऑटो चालक की सेवा ले रही थी. आरोपी ने दो दिनों तक उसे शहर के अलग-अलग स्थानों पर घुमाया था.
महिला फिलहाल भारत की यात्रा पर है और इंस्टाग्राम पर उसके करीब 70 हजार फॉलोअर्स हैं. उसने 14 नवंबर को घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था. इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया.
ये भी पढ़ें: Microsoft के बाद अब बैंकिंग संकट? अमेरिकी बैंकों की ऑनलाइन सर्विस ठप, ट्रांजेक्शन में आ रहा एरर
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
उदयपुर पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान आफताब उर्फ गब्बर के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में सूरजपोल थाने में केस दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
(वीडियो में किए गए दावे की पुष्टी प्रभात खबर नहीं करता है.)
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए